राजभवन के पास प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प, बस से ‘मणिपुर’ शब्द हटाने को लेकर विवाद

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 26 मई 2025। मणिपुर में रविवार को उस समय तनाव बढ़ गया जब प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हो गई। यह झड़प उस वक्त हुई जब प्रदर्शनकारी राज्य परिवहन की एक बस से ‘मणिपुर’ शब्द हटाए जाने के विरोध में राजभवन की घेराबंदी करने जा रहे थे। कोऑर्डिनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटेग्रिटी (सीओसीओएमआई) के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग ख्वैराम्बंद बाजार में एकत्र हुए और वहां से लगभग 500 मीटर की रैली निकाल कर राजभवन की ओर बढ़ने लगे। सुरक्षाबलों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान दोनों पक्षों में झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि राज्यपाल अजय कुमार भल्ला इस “अपमानजनक कृत्य” के लिए माफी मांगें।

राजभवन से लगभग 150 मीटर पहले कंगला गेट पर सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के कई गोले छोड़े। एक अस्पताल अधिकारी ने बताया कि इस झड़प में घायल हुए पांच प्रदर्शनकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है मामला?
एक प्रदर्शनकारी ने कहा, राज्यपाल लोगों की भावनाओं की लगातार अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने और उनके प्रशासन ने मणिपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का अपमान किया है। जांच आयोग बनाना पर्याप्त नहीं है, जब तक दोषियों को दंडित नहीं किया जाता। यह विरोध उस घटना के बाद सामने आया है, जिसमें 20 मई को शिरुई लिली महोत्सव के दौरान मीडिया को लेकर जा रही मणिपुर राज्य परिवहन की एक बस से ‘मणिपुर’ शब्द को ढंकने का आदेश दिए जाने की बात सामने आई थी। सीओसीओएमआई ने इस मुद्दे पर राज्यव्यापी आंदोलन का एलान किया है और मुख्य सचिव, डीजीपी और सुरक्षा सलाहकार के इस्तीफे की मांग की है। मणिपुर सरकार ने बुधवार को इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि दो सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जो 20 मई को ग्वालटाबी चेकपोस्ट के पास मीडिया कर्मियों को लेकर जा रही मणिपुर राज्य परिवहन बस और सुरक्षा बलों की भूमिका की जांच करेगी। 

आरोप है कि सुरक्षा बलों ने पत्रकारों को ले जा रही बस को रोककर, उस पर लिखे ‘मणिपुर’ शब्द को सफेद कागज से ढंकने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के कर्मचारियों को मजबूर किया था।

Leave a Reply

Next Post

 'हिंदू समाज की एकता से शक्तिशाली और धर्मनिष्ठ बनेगा भारत', आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 मई 2025। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदू समाज की एकता पर जोर देते हुए कहा है कि भारत को इतना शक्तिशाली बनाया जाए — सैन्य ताकत और आर्थिक रूप से — कि दुनिया की कई ताकतें मिलकर भी उसे […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस