बाबाजी की शिक्षाओं से सजी ‘फ़क़ीरियत’ 28 नवंबर को रिलीज़ होगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

(अनिल बेदाग)

मुंबई 05 नवंबर। क्रियायोग के प्रणेता और अमर हिमालयी योगी श्री महावतार बाबाजी के जीवन, सिद्ध मार्ग और उनके शिष्या माँ रुद्रात्मिका की आध्यात्मिक साधना पर आधारित फ़िल्म ‘फ़क़ीरियत’ 28 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। भद्रबाहू डिवाइन क्रिएशन्स एलएलपी के बैनर तले बनी और संतोष मांजरेकर द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म, गुरु-भक्ति, वैराग्य और त्याग की गहन अनुभूति कराती है। इसकी कथा गुरूमाई की पुस्तकों ‘चिरुट जलती है’ और ‘अध्यात्म एक विद्रोह, एक क्रांति’ से प्रेरित है।

दीपा परब, उदय टिकेकर, विनीत शर्मा और संतोष जुवेकर (विशेष भूमिका) द्वारा अभिनीत यह फ़िल्म भक्ति-संगीत और आध्यात्मिक भावनाओं का संगम प्रस्तुत करती है। माँ रुद्रात्मिका के शब्दों में – “फ़क़ीरियत त्याग, ज्ञान और समर्पण की अवस्था है, यही बाबाजी की शिक्षा है।” यह फ़िल्म दर्शकों को भीतर झाँकने और आत्मज्ञान की ओर प्रेरित करने का प्रयास करती है।

Leave a Reply

Next Post

अब भारतीय निवेशक भी बना सकेंगे वर्ल्ड-क्लास पोर्टफोलियो

शेयर करेवेस्‍टेड लेकर आया 50 प्लस ग्लोबल फंड्स इंडिया रिपोर्टर लाइव (अनिल बेदाग) मुंबई 05 नवंबर 2025। भारतीय निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर खुल गया है। वेस्‍टेड फाइनेंस ने 50 से अधिक इंटरनेशनल फंड्स भारत में लॉन्च किए हैं, जिनका प्रबंधन ब्लैकरॉक, वैनगार्ड, पिमको, फ्रैंकलिन टेम्पलटन और मॉर्गन स्टेनली […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग