अब भारतीय निवेशक भी बना सकेंगे वर्ल्ड-क्लास पोर्टफोलियो

Indiareporter Live
शेयर करे

वेस्‍टेड लेकर आया 50 प्लस ग्लोबल फंड्स

इंडिया रिपोर्टर लाइव

(अनिल बेदाग)

मुंबई 05 नवंबर 2025। भारतीय निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर खुल गया है। वेस्‍टेड फाइनेंस ने 50 से अधिक इंटरनेशनल फंड्स भारत में लॉन्च किए हैं, जिनका प्रबंधन ब्लैकरॉक, वैनगार्ड, पिमको, फ्रैंकलिन टेम्पलटन और मॉर्गन स्टेनली जैसी दिग्गज ग्लोबल एसेट मैनेजमेंट कंपनियां करती हैं।

वेस्‍टेड फाइनेंस के सीईओ विराम शाह ने कहा, “हम उन बाधाओं को तोड़ रहे हैं, जिन्होंने भारतीय निवेशकों को फिडेलिटी और ब्लैकरॉक जैसे फंड्स तक पहुँचने से रोक रखा था। अब वही टूल्स आम निवेशकों के हाथों में होंगे, जिनका उपयोग वैश्विक संस्थान करते हैं।”

यह पहल निवेशकों को एआई, सेमीकंडक्टर्स, रिन्यूएबल एनर्जी, हेल्थकेयर और उभरते बाजारों जैसे ग्लोबल ट्रेंड्स में निवेश का मौका देती है। निवेश सिर्फ ₹880 से शुरू किया जा सकता है और इसमें कोई एंट्री या एग्ज़िट लोड नहीं है।

शाह ने आगे कहा, “ग्लोबल डाइवर्सिफिकेशन स्थायी रूप से संपत्ति बनाने का सबसे मजबूत तरीका है। भारतीय निवेशक अब दुनिया के विकास की कहानियों से पीछे नहीं रहेंगे।”

वेस्‍टेड की यह पेशकश भारतीय निवेशकों को आसान डिजिटल प्रक्रिया के ज़रिए सीधे गिफ्ट सिटी फंड्स और ग्लोबल मार्केट्स तक पहुंचाने का नया द्वार खोलती है।

Leave a Reply

Next Post

कोका-कोला के “हाफटाइम शो” में खेल, संगीत और संस्कृति का संगम 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव (अनिल बेदाग) मुंबई 05 नवंबर 2025। नवी मुंबई में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल के दौरान कोका-कोला का “हाफटाइम शो” जोश और संगीत से भरपूर रहा। कोक स्टूडियो भारत के लोकप्रिय गायक आदित्य गढ़वी ने अपने हिट गीत “खलासी” और “मीठा खारा” परफॉर्म […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग