बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव : न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा के बीच शीशा टूटा, रेलवे ने कहा- सीसीटीवी जांच रहे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कटिहार 21 जनवरी 2023। वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर से पथराव की खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल के दालकोला और बिहार के तेलता स्टेशन के बीच पथराव की सूचना है। यह क्षेत्र कटिहार के बलरामपुर थाना क्षेत्र में है। पुलिस भी जांच में जुटी है, जबकि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NEFR) भी अपने स्तर से सीसीटीवी की जांच करा रहा है। NEFR के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्साची डे ने शीशा टूटने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत का शीशा तो टूटा है लेकिन यह पथराव से हुआ या किसी अन्य कारण से, इसकी पुष्टि ट्रेन के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है।

बोगी C-6 की खिड़की का शीशा टूटा
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली सूचना के आधार पर कटिहार पुलिस KM.118-122 की बीच पथराव की घटना की जांच कर रही है। पथराव से बोगी संख्या C-6 (NO.P6227667) की खिड़की का शीशा टूटा है। कटिहार के बलरामपुर थाना क्षेत्र की इस घटना के बारे में अभी GRP-RPF या बिहार पुलिस की ओर से जुड़े कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है। इससे पहले भी बिहार के किशनगंज में और बंगाल के कुछ इलाके में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हो चुका है।

Leave a Reply

Next Post

कंगना ने पूरी की 'इमरजेंसी' की शूटिंग, इमोशनल नोट लिखकर बोलीं- सबकुछ गिरवी रख दिया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 जनवरी 2023। अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल