कोविड-19 के बावजूद दूरस्थ अंचलों तक शिक्षा से आंनदित हुए बच्चे : भारत सरकार के नीति आयोग ने सराहा राजनांदगांव में हो रहे स्कूल शिक्षा के नवाचार को

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 23 अक्टूबर 2020। भारत शासन के नीति अयोग ने छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिला राजनांदगांव में पढ़ई तुंहर दुआर के तहत नवाचार के माध्यम से बच्चों की शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रभावी कार्यों की प्रशंसा की है। नीति आयोग ने अपने ट्विटर अकाउन्ट पर इन कार्यो को रेखांकित करते हुए ट्वीट किया है कि राजनांदगांव जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चे शिक्षा के आनंद से वंचित नहीं है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कोविड-19 संक्रमण के कठिन परिस्थितियों में भी दूरस्थ अंचलों तक शिक्षा की रोशनी पहुंच रही है। इससे बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आई है।

कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय शिक्षा विभाग की टीम बेहतरीन कार्य कर रही है। यह टीम जिले के सभी नौ विकासखंडों से बेहतर समन्वय स्थापित कर विभिन्न माध्यमों से बच्चों को सुरक्षित एवं सतत अध्यापन सुनिश्चित करवा रही है, जिसके परिणामस्वरूप जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में भी शिक्षकों एवं शिक्षा सारथियों ने लगातार प्रयास करते हुए पढ़ाई की कमान थामे रखी है। मोहल्ला क्लास, बुल्टू के बोल एवं सोशल मीडिया का प्रयोग करते हुए बच्चों की शिक्षा के लिए नवाचार कर उनकी पढ़ाई जारी रखी गई है।

उल्लेखनीय है कि जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र मोहला विकासखंड में शिक्षकों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय नवाचार करते हुए स्थानीय जनसमुदाय, जनप्रतिनिधियों एवं स्वयं के प्रयासों से 276 स्मार्ट टीवी के माध्यम से विभिन्न पारा मोहल्ला कक्षाओं में डिजीटल शिक्षा की शुरूवात की है, जिससे इस क्षेत्र में विद्यार्थियों एवं पालकों में बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूकता आई है और शिक्षा के प्रति बच्चों की रूचि में वृद्धि हुई है।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 अक्टूबर 2020। भारतीय क्रिकेट टीम को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव को हार्ट अटैक आया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीने में दर्द के बाद शुक्रवार को उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हार्ट में ब्लॉकेज के […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार