सीएम भगवंत मान पहुंचे गांव मूसा, परिजनों को बंधाया ढांढस, आप विधायक का भारी विरोध

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 03 जून 2022। प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान मानसा के गांव मूसा पहुंचे। इससे पहले ही मूसा गांव में आप विधायक गुरप्रीत सिंह बनावली को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की।  सीएम के दौरे को देखते हुए गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। इसी के विरोध में ग्रामीण एकत्रित हो गए हैं। उनका कहना है कि सुरक्षा के नाम पर उनके वाहनों को गांव में नहीं घुसने दिया जा रहा। वहीं पुलिस ने इससे इनकार किया है। 

इससे पहले गुरुवार को मूसेवाला के घर गांव मूसा में नेताओं का तांता लगा रहा। किसान नेता राकेश टिकैत ने परिवार को ढांढस बंधाया। आप सरकार के वित्त मंत्री हरपाल चीमा और पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल मूसेवाला के घर पहुंचे और पिता बलकौर सिंह से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। सिद्धू मूसेवाला के परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, सांसद हरसिमरत कौर बादल, पूर्व राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड़ व पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका पहुंचे।

मूसेवाला के पिता ने इस कत्ल कांड को लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है और इसकी केंद्रीय एजेंसी से जांच करवाने की मांग की है। गांव पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गायक मूसेवाला की सिक्योरिटी हटाना गलत है। सरकार बुरी तरह फेल हो चुकी है और पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रही। उन्होंने कहा कि जब पंजाब आतंकवाद के दौर में था तो उस समय जो डर व भय पंजाब के लोग महसूस कर रहे थे, आज सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद लोगों के मनों में फिर से वही डर पैदा हो गया है। 

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में शराब की होम डिलीवरी बंद, उपमुख्यमंत्री बोले- कोरोना का खतरा कम होने के बाद लिया फैसला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 03 जून 2022। मुंबई में कोरोना संक्रमण की वजह से लोगों के घरों तक कई खाद्य पदार्थों के साथ शराब की होम डिलीवरी की जा रही थी। लेकिन महाराष्ट्र सरकार अब यह सुविधा खत्म कर रही है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने जनता […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च