‘मासूमों को निशाना बनाने वाले कायर हैं’, पुंछ में पाकिस्तान की गोलीबारी पर भड़कीं फातिमा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 08 मई 2025। जम्मू-कश्मीर के पुंछ और आसपास के इलाकों में पाकिस्तान की ओर से की हाल ही में भारी गोलीबारी की गई। इस हमले में 12 मासूम लोगों की जान चली गई। इस हमले में घर, स्कूल और एक गुरुद्वारा भी निशाना बने, जिससे स्थानीय लोग सुरक्षित ठिकानों पर जाना पड़ा। इस घटना पर बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने गहरा दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

फातिमा सना शेख हुईं भावुक

फातिमा सना शेख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “नियंत्रण रेखा के पास रहने वाले लोगों के बारे में सोच रही हूं। पुंछ और आसपास के इलाकों में पाकिस्तान की गोलीबारी में 12 मासूमों की जान चली गई, जिनमें चार बच्चे भी शामिल हैं। घर और एक गुरुद्वारा निशाना बने, परिवार अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे हैं। मासूमों को निशाना बनाना सबसे कायराना हरकत है। मेरी प्रार्थनाएं उन सभी के लिए है, जिन्हें हमने खो दिया, उन नागरिकों के लिए, जो इस भयावह स्थिति का सामना कर रहे हैं और उन सैनिकों की सुरक्षा के लिए जो सीमा पर डटकर मुकाबला कर रहे हैं।

57 लोग गोलीबारी में घायल

7 मई 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ, राजौरी, कुपवाड़ा और बारामूला जैसे सीमावर्ती इलाकों में भारी गोलीबारी शुरू की। यह हमला भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जवाब में था, जिसमें भारत ने पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। पुंछ में इस गोलीबारी ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई, जहां 12 नागरिकों की मौत हुई और 57 लोग घायल हो गए। स्थानीय निवासियों के अनुसार 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद यह पहली बार है जब पुंछ शहर के भीतरी इलाकों में इतनी तीव्र गोलीबारी हुई।  

इन फिल्मों में दिखेंगी फातिमा सना शेख

वर्क फ्रंट की बात करें तो फातिमा को आखिरी बार पर्दे पर 2023 की फिल्म ‘सैम बहादुर’ में देखा गया था। इस फिल्म में वह इंदिरा गांधी के किरदार में दिखी थीं। वहीं, उनकी आगामी फिल्मों में ‘मेट्रो इन दिनों’, ‘उल जुलूल इश्क’ और ‘आप जैसा कोई’ जैसी फिल्में शामिल हैं। 

Leave a Reply

Next Post

'आतंक पर सटीक हमला, पाकिस्तान ने सिंदूर की कीमत चुकाई'; रक्षा विशेषज्ञों ने दी प्रतिक्रिया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 मई 2025। रक्षा विशेषज्ञों ने भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत दागी गईं मिसाइलों की सराहना करते हुए इसे आतंकी ढांचे के खिलाफ एक सटीक हमला बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी ही कार्रवाई अपेक्षित थी। कुछ विशेषज्ञों ने […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं