मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 दिसम्बर को मुंगेली-दुर्ग जिले और राजधानी रायपुर में बाबा गुरू घासीदास जयंती के आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 17 दिसंबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 दिसम्बर को मुंगेली और दुर्ग जिले सहित राजधानी रायपुर में बाबा गुरू घासीदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11.15 बजे भिलाई से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे मुंगेली जिले ग्राम मोतिमपुर (अमरटापू धाम) पहुंचेंगे और वहां बाबा गुरू घासीदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे। भूपेश बघेल दोपहर 1.15 बजे मुंगेली जिले के लालपुर तहसील स्थित ग्राम बंधवा (लालपुर धाम) पहुंचकर वहां गुरू धासीदास जयंती में शामिल होने के बाद अपरान्ह 3.40 बजे भिलाई सेक्टर-6 स्थित सतनाम भवन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां गुरू घासीदास जयंती के कार्यक्रम के बाद शाम 5 बजे कुम्हारी बस्ती में गुरू घासीदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद भूपेश बघेल शाम 6.45 बजे राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर गुरू घासीदास कॉलोनी पहुंचेंगे और वहां आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल ने फाड़ी कृषि कानूनों की कॉपियां, कहा- अंग्रेजों से बदतर न बने सरकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 दिसंबर 2020। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को केंद्र पर बहुत ही तीखा हमला बोला। विधानसभा में उन्होंने तीनों कृषि कानूनों की कॉपियों को फाड़ दिया। उन्होंने कहा कि सरकार और कितनी जान लेगी? […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस