भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह ने पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के साथ गाना “डिफेंडर” से मचाया धमाल, अब यह हो रहा वायरल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ रंजन सिन्हा

मुंबई 07 अप्रैल 2024। भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह और पंजाबी रॉक स्टार मनकीरत औलख की जोड़ी ने अपने नए गाने “डिफेंडर” से धमाल मचा दिया। यह गाना देखते ही देखते वायरल हो गया और अभी यूट्यूब पर म्यूजिक क्षेत्र में 23 नंबर पर कुछ ही समय बाद ट्रेंड करने लगा। एनर्जेटिक रिदम और कैची बिट्स पर अक्षरा सिंह का मूड इस गाने में अपलिफ्ट करने वाला है। वही गाने में मनकीरत औलख अपने चिर परिचित स्वैग वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने के व्यूज का मीटर तेजी से भाग रहा है। डिफेंडर एक हरियाणवी पॉप ट्रैक है, जिसे मनकीरत औलख ने अपनी आवाज दी है। साथ में हरियाणा की फीमेल सिंगर रेणुका पंवार की खूबसूरत वॉइस ने इस गाने में चार चांद लगाए हैं जिस पर अक्षरा सिंह की अदाओं से गाने की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।

पंजाबी रॉक स्टार मनकीरत औलख, हरयाणवी वॉइस सेंशेसन रेणुका पंवार और भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह की तिकड़ी ने इस गाने को रोचक बनाया है। वही अक्षरा सिंह ने अपने इस गाने को लेकर खुशी जाहिर की और कहा कि यह नए स्टाइल का गाना है जो ट्रेंड सेट करता है। मैं खुश हूं कि देश के दिग्गज कलाकारों के साथ इस गाने को किया है और उम्मीद करती हूं कि सबों को यह पसंद आएगी।

आपको बता दें कि मनकीरत औलख पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर गायकों में से एक हैं, तो वहीं अक्षरा सिंह भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक क्षत्र अभिनय और गायकी की दुनिया में राज करने वाली कलाकार हैं। और इन दिनों वे दोनों गाना डिफेंडर में एक साथ नजर आ रहे हैं। इस गाने का उनके फैंस को भी बेसब्री से इंतजार था , जो अब पूरा हो गया। इस गाने को मनकीरत औलख और रेणुका पंवार ने गाया है। म्यूजिक सेवी, लिरिक्स रईस का है। निर्देशक शेरा हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

Leave a Reply

Next Post

मतदान हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी: कुलपति  श्री बाजपेई

शेयर करेअटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में स्वीप कार्यक्रम  कुलपति ने दिलाई मतदाता शपथ, नव मतदाताओं का किया गया सम्मान  इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 07 अप्रैल 2024। लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में लोगों की शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। लोकसभा निर्वाचन 2024 में भी शत-प्रतिशत […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल