मातम में बदलीं शादी की खुशियां

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गोरखपुर, 21 नवंबर 2026। खोराबार थाना क्षेत्र के करमहिया में शनिवार सुबह सड़क हादसे में 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह सब्जी के खेत की देखरेख करने जा रहा था। फोरलेन पार करते समय गोरखपुर से कुशीनगर की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घर में 25 नवंबर को छोटे भाई की शादी होनी है, जिसकी तैयारियों के बीच यह हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार, सिकटौर करमहिया निवासी विश्वनाथ निषाद पुत्र स्व. रामलालचंद्र शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने सब्जी के खेत में जा रहे थे। वह फोरलेन पार कर रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची खोराबार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

विश्वनाथ के परिवार में पत्नी सीता देवी, दो बेटियां अमृता (7) और अंजली (5) तथा तीन वर्षीय बेटा लड्डू है। वह खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। ग्रामीणों के अनुसार, आगामी 25 नवंबर को उनके छोटे भाई लहौर की शादी होनी है। हादसे के बाद पत्नी और अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Leave a Reply

You May Like

 मातम में बदलीं शादी की खुशियां....|....माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क में खुला बीजापुर का 24वां थाना....|....गोदनामे से संपत्ति पर मालिकाना हक तय नहीं....|.... बस्तर के जंगलों में माओवादियों का हथियारों का जखीरा मिला....|....अब मोबाइल एप से कर सकेंगे संपत्ति कर का स्वकर निर्धारण....|....35 लाख विद्यार्थियों को राहत, डिजीलॉकर पर मिलेंगी मार्कशीट-डिग्री....|....अगले महीने के पहले पखवाड़े में आईएएस-एसएएस अधिकारियों की डीपीसी....|....रोज दवा खाने के बाद भी बीपी नहीं हो रहा कंट्रोल....|.... पैट कमिंस को मिला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का साथ....|....'हनुमान अंश' के डायरेक्टर ने की 'रामायण' की तारीफ