‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर ने की ‘रामायण’ की तारीफ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई, 21 नवंबर 2026। भारतीय सिनेमा में इन दिनों धार्मिक और पौराणिक कहानियों को बड़े पर्दे पर दिखाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। भगवान राम, हनुमान और उनसे जुड़ी कथाओं पर फिल्में बनाई जा रही हैं। खास बात यह है कि इन फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है।

इसी बीच फिल्म ‘हनुमान अंश’ के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने धार्मिक फिल्मों के भविष्य को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को सांस्कृतिक पुनर्जागरण से जोड़ते हुए कहा कि इस तरह की फिल्मों का सफल होना बेहद जरूरी है। इतना ही नहीं, उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर 10 फिल्में बनाए जाने की बात भी कही है।

इंडिया टुडे से बात करते हुए विशाल चतुर्वेदी ने ‘रामायण’ को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म को जल्द से जल्द देखना चाहते हैं। हालांकि, अभी उन्होंने फिल्म नहीं देखी है, इसलिए उस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। विशाल ने कहा, ‘मैं इस फिल्म को पहले मौके पर ही देखने वाला हूं। मैं इसके लिए समय निकालने की कोशिश कर रहा हूं। मैं फिल्म को देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। चूंकि मैंने अभी इसे नहीं देखा है, इसलिए इस पर कुछ नहीं कह सकता। लेकिन उन्होंने भगवान राम पर फिल्म बनाई है। मुझे पता चला कि हनुमान जी वाले सीन के दौरान दर्शकों ने खूब उत्साह दिखाया। मेरी कामना है कि ऐसी फिल्में सफल हों।’ उन्होंने आगे कहा कि ऐसी फिल्मों का सफल होना और बनते रहना जरूरी है। यह एक तरह का सांस्कृतिक पुनर्जागरण है।

‘हनुमान अंश’ को बिना किसी बड़े स्टार के सीमित बजट में बनाने वाले विशाल चतुर्वेदी से जब फिल्मों की सफलता में बजट और कंटेंट की अहमियत को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने लेखन को सबसे जरूरी बताया। उनके मुताबिक, किसी भी फिल्म की बुनियाद उसकी कहानी होती है। अगर कहानी अच्छी नहीं है, तो बड़े बजट और भव्यता के बावजूद फिल्म दर्शकों को प्रभावित नहीं कर सकती। उन्होंने कहा, ‘मेरे हिसाब से सबसे पहले कंटेंट में लेखन आता है। लेखन से बढ़कर कुछ नहीं है। आपने कागज पर क्या लिखा है, वही सबसे ज्यादा मायने रखता है। अगर आपने अच्छा नहीं लिखा है, तो बाकी चीजें काम नहीं करतीं। लेकिन अगर कहानी अच्छी है, तो दूसरी चीजें फिल्म को कई गुना बड़ा बना सकती हैं। इसलिए सबसे पहले कहानी अच्छी होनी चाहिए और कंटेंट पर ध्यान देना चाहिए।’

विशाल ने फिल्म में संवाद, शब्दों और भावों को भी अहम बताया। हालांकि, उनका मानना है कि अगर किसी फिल्म का बजट अनुमति देता है, तो उसमें बड़े स्तर पर विजुअल स्पेक्टेकल भी होना चाहिए। लेकिन अगर बजट कम है, तो सादगी के साथ भी अच्छी फिल्म बनाई जा सकती है। उन्होंने कहा, ‘आपको संवादों के शब्दों और उनके भावों पर ध्यान देना चाहिए। ये सभी चीजें प्राथमिक होनी चाहिए। बाकी फिल्म का स्केल और विजुअल स्पेक्टेकल भी होना चाहिए, अगर आप इसे अफोर्ड कर सकते हैं। अगर नहीं कर सकते, तो फिल्म को जैसी है वैसी ही बनाइए। सादगी से फिल्म बनाइए, लोग उसे पसंद करेंगे। मुझे लगता है कि हमारी फिल्म ने यह साबित किया है। यह छोटे बजट की फिल्म थी, लेकिन इसका नतीजा बड़े बजट की फिल्म जैसा रहा।’

हाल ही में गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर फिल्म बनाने का ऐलान हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि विशाल चतुर्वेदी और डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने अलग-अलग फिल्मों के पोस्टर एक ही दिन जारी किए। दोनों की फिल्मों का नाम ‘रामबोला’ है। इस बारे में बात करते हुए विशाल ने कहा, ‘मेरा मानना है कि यह एक ऐसी कहानी है जो पब्लिक डोमेन में है और इस पर कोई भी फिल्म बना सकता है। हम इस विषय पर काम कर रहे हैं। तुलसीदास जी के जीवन में इतना कुछ है कि अगर उन पर 10 फिल्में भी बना दी जाएं, तो वह कम होंगी। हम अपनी फिल्म बना रहे हैं और वह अपनी फिल्म बनाएंगे। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। अच्छा होगा कि आप तुलसीदास जी को दो अलग-अलग नजरियों से देखें। इससे उनके बारे में और जानने का मौका मिलेगा।’

Leave a Reply

Next Post

 पैट कमिंस को मिला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का साथ

शेयर करेबोर्ड ने कप्तान के तौर पर किया समर्थन इंडिया रिपोर्टर लाइव सिडनी, 21 नवंबर 2026। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने दक्षिण अफ्रीका में 2018 के बॉल टेम्परिंग स्कैंडल की नई जांच के बीच, पैट कमिंस को राष्ट्रीय पुरुष टीम के कप्तान के तौर पर अपना समर्थन दिया है। बोर्ड ने […]

You May Like

 मातम में बदलीं शादी की खुशियां....|....माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क में खुला बीजापुर का 24वां थाना....|....गोदनामे से संपत्ति पर मालिकाना हक तय नहीं....|.... बस्तर के जंगलों में माओवादियों का हथियारों का जखीरा मिला....|....अब मोबाइल एप से कर सकेंगे संपत्ति कर का स्वकर निर्धारण....|....35 लाख विद्यार्थियों को राहत, डिजीलॉकर पर मिलेंगी मार्कशीट-डिग्री....|....अगले महीने के पहले पखवाड़े में आईएएस-एसएएस अधिकारियों की डीपीसी....|....रोज दवा खाने के बाद भी बीपी नहीं हो रहा कंट्रोल....|.... पैट कमिंस को मिला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का साथ....|....'हनुमान अंश' के डायरेक्टर ने की 'रामायण' की तारीफ