लॉकडाउन प्रभावित गरीबों को कलेक्टर सारांश मित्तर ने अपने हाथों से परोसा भोजन

indiareporterlive
शेयर करे

सिख यूथ फेडरेशन द्वारा पुराने बस स्टैंड में रखा जा रहा है प्रतिदिन लंगर

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर, 26 जुलाई 2020। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमदों को भोजन करा रही संस्था का उत्साह बढ़ाने के लिये कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर हनुमान मंदिर के पास, पुराना बस स्टैंड पहुंचे। उन्होंने अपने हाथों से गरीबों को भोजन भी परोसा।

नगर के युवाओं की संस्था आल इंडिया सिख यूथ फेडरेशन द्वारा लॉकडाउन के दौरान गरीब, बेघर, जरूरतमंदों को भोजन कराया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. मित्तर ने उनके इस कार्य की प्रशंसा करते हुए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग की बात कही। लॉकडाउन के समय गरीब वर्ग को भोजन की व्यवस्था करने में कठिनाई होती है जिसके लिये सामाजिक संगठनों का प्रयास सराहनीय है। जिला प्रशासन द्वारा भी इन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है।  
कलेक्टर ने पुराने बस स्टैंड में ड्यूटी कर रहे पुलिस-मित्र (एसपीओ) से भी मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया।

सिख यूथ फेडरेशन सड़क पर ड्यूटी करने वाले पुलिस जवानों और वालेन्टियर्स को भी प्रतिदिन चाय बिस्किट की सेवा दे रहे हैं वहीं पुराना बस स्टैंड के पास रहने वाले गरीब व भूखे लोगों को भोजन भी कराया जा रहा है। प्रतिदिन लगभग 100 लोग इसका लाभ ले रहे हैं। फेडरेशन द्वारा सड़क पर घूमने वाले पशुओं को भी आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार सतवीर सिंह ने बताया कि लंगर का मकसद है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये।
इस अवसर पर एसडीएम देवेन्द्र पटेल, फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार करण सिंह, जिलाध्यक्ष जसमीत सिंह एवं संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

भारत ने चीन को दिया एक और बड़ा झटका,47 चीनी एप किए बैन,टिकटॉक के बाद पबजी समेत 275 ऐप्स पर भी लग सकता है प्रतिबंध

शेयर करेराष्ट्रीय सुरक्षा और यूजर प्राइवेसी को लेकर सरकार ने ऐप्स की जांच शुरू की चीन में निवेश वाले गैर चीनी ऐप्स पर भी सरकार की नजर, लग सकता है बैन इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 जुलाई 2020। केंद्र सरकार ने चीन पर एक और डिजिटल स्ट्राइक की है। […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस