भजनपुरा चौक से हटाए गए दरगाह और मंदिर…तोड़ने से पहले डीसीपी ने बजरंगबली के आगे जोड़े हाथ

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 जुलाई 2023। राष्ट्रीय राजधानी के भजनपुरा इलाके में पीडब्ल्यूडी द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत यहां सड़क पर स्थित हनुमान मंदिर और एक मजार को रविवार सुबह हटा दिया गया। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच दोनों धार्मिक स्थलों को हटान की कार्रवाई की गई। मंदिर गिराने से पहले एडिशनल डीसीपी सुबोध गोस्वामी ने पुजारी के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना और फिर आरती की। फिर भगवान की मूर्तियों को सम्मान के साथ हटाया गया। उसके बाद मंदिर को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके की ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई।

मंदिर और मजार को हटाने की कार्रवाई को लेकर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल विनय सक्सेना पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एलजी को टैग करते हुए ट्वीट किया, ”मिस्टर एलजी: मैंने कुछ दिन पहले आपको एक पत्र लिखकर दिल्ली में मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों को ध्वस्त करने के अपने फैसले को वापस लेने का अनुरोध किया था। लेकिन आज फिर भजनपुरा में एक मंदिर को तोड़ने का आदेश दिया गया। मैं आपसे फिर अनुरोध करती हूं कि दिल्ली में मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों को नहीं तोड़ा जाना चाहिए। इनसे लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।

मौके पर मौजूद डीसीपी नॉर्थ ईस्ट जॉय एन तिर्की ने कहा कि भजनपुरा चौक पर तोड़फोड़ अभियान शांतिपूर्वक चल रहा है। दिल्ली की धार्मिक समिति द्वारा सहारनपुर राजमार्ग के लिए सड़क को और चौड़ा करने के लिए एक हनुमान मंदिर और एक मजार को हटाने का निर्णय लिया गया था। दोनों संरचनाओं को शांतिपूर्वक हटा दिया गया है। बता दें कि भजनपुरा इलाके में पीडब्ल्यूडी का डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। इसके ऊपर मेट्रो रूट और नीचे सड़क बनाई जा रही है। बीच सड़क पर मजार और किनारे पर एक हनुमान मंदिर होने की वजह से लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही थी, जिस कारण इनको हटाया गया।

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसों में अब तक 88 लोगों ने गंवाई जान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 02 जुलाई 2023। महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसों में अब तक 88 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जिसमें शनिवार को एक निजी बस के डिवाइडर से टकरा जाने के बाद उसमें आग लगने से 25 यात्रियों की मौत का आंकड़ा भी शामिल […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल