खालिस्तानियों से निपटने को तैयार ब्रिटेन: ‘भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा के लिए उठाएंगे कदम’, बोले सुरक्षा मंत्री

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 अगस्त 2023। खालिस्तानियों द्वारा लगातार भारतीयों को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में ब्रिटिश सुरक्षा मंत्री टॉम टुगेनहॉट ने साफ कर दिया है कि ब्रिटेन लंदन में भारतीय उच्चायोग और उसके स्टाफ सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।  गौरतलब है, ब्रिटिश सुरक्षा मंत्री टुगेनहॉट कोलकाता में जी20 भ्रष्टाचार विरोधी मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए 10-12 अगस्त तक तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आए हुए थे। उन्होंने दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से बातचीत की। 

सख्ती से निपटेगी सरकार
अब वरिष्ठ मंत्री टुगेनहॉट ने कहा कि ब्रिटिश सरकार खालिस्तान समर्थक तत्वों की गतिविधियों पर भारत की चिंताओं पर बात कर रही है। ब्रिटेन में लोगों को कट्टरपंथी बनाने के किसी भी प्रयास से अधिकारी निपटेंगे। उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि ब्रिटेन में किसी भी नागरिक को कोई परेशानी होगी तो वो किसी एक देश की चिंता नहीं है बल्कि एक ब्रिटिश समस्या है। ब्रिटेन के अगर किसी भी नागरिक को कट्टरपंथी बनाने का प्रयास किया जाएगा तो सरकार सख्ती से निपटेगी। उन्होंने आगे कहा कि हमारे पास इन सबसे निपटने के लिए रोकथाम कार्यक्रम है। इसका उपयोग विभिन्न समुदायों में कट्टरपंथ की चुनौतियों का सामना करने के लिए कर रहे हैं।

मार्च ंमें हुआ था हमला
बता दें, मार्च में कुछ खालिस्तान समर्थकों ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग से तिरंगा उतारने की कोशिश की और खालिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की। घटना के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने ब्रिटेन की उच्चायुक्त को तलब किया और नाराजगी जाहिर की थी।

लंदन में भारतीय लोग सुरक्षित
ब्रिटिश मंत्री ने दिल्ली में हुई मुलाकात को लेकर कहा कि हाल के दिनों और हफ्तों में, मैं अपने दोस्तों और विशेष रूप से भारतीय उच्चायोग के लोगों के साथ मिलकर काम कर रहा हूं। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि एक-दूसरे का समर्थन कर रहे हैं। लंदन में भारतीय लोग सुरक्षित हैं और जो कोई भी उन्हें धमकी देता है तो उससे कानून के तहत निपटा जाएगा। बता दें, ब्रिटिश मंत्री ने शुक्रवार खालिस्तान समर्थकों से निपटने के लिए ब्रिटेन की क्षमता बढ़ाने को 95,000 पाउंड यानी करीब 1 करोड़ रुपये की नई फंडिंग की घोषणा की।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रपति पद की रेस में तेजी से आगे बढ़ रहे भारतीय मूल के रामास्वामी, बोले- वोट देने की उम्र हो 25 साल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 13 अगस्त 2023। अमेरिका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में कई भारतीय मूल के नेता भी किस्मत आजमा रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं विवेक रामास्वामी। विवेक रामास्वामी रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से मजबूत उम्मीदवार के तौर पर उभर […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार