पंजाब सरकार का बड़ा Action, A कैटेगरी के नशा तस्कर के घर चला बुलडोजर

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

तरनतारन 25 मई 2025। पंजाब सरकार की “नशा विरोधी मुहिम” के तहत आज तरनतारन के कस्बा पट्टी में बड़ा एक्शन देखने को मिला। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ए कैटेगरी के कुख्यात नशा तस्कर चमकौर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह के घर पर बुलडोजर चलाया गया। जानकारी के मुताबिक, चमकौर सिंह पर आधा दर्जन से अधिक तस्करी के गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी शामिल है। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए उसकी अवैध रूप से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई शुरू की।

सुबह 10 बजे से शुरू हुए ऑपरेशन बुलडोजर में भारी संख्या में पुलिस बल और उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। पंजाब सरकार की यह कार्रवाई राज्य में नशे के खिलाफ छेड़े गए युद्ध का हिस्सा है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में ऐसे और भी तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

पहलगाम हमले के बाद भारत का कड़ा जवाब: थरूर बोले- 'आतंक को मिट्टी में मिलाया, अब दुनिया भी एकजुट हो'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 मई 2025। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले का संयमित और संतुलित तरीके से जवाब दिया। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। थरूर ने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल