बंगााल के पुरुलिया में पीएम की चुनावी सभा: ममता कहती है खेला होबे, हम कहते हैं विकास होबे, टीएमसी भ्रष्टाचार का पर्याय – प्रधानमंत्री मोदी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 18 मार्च 2021। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार के टीएमसी और ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। पीएम नरेंद्र मोदी ने टीएमसी को भ्रष्टाचार का पर्याय बताते हुए कहा कि TMC का अर्थ ट्रांसफर माय कमीशन होता है, जबकि हम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की बात करते हैं। यही हमारी और उनकी सोच का अंतर है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी के खेला होबे के नारे पर भी हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि दीदी खेला होबे की बात करती हैं और हमारा नारा है, विकास होबे। उन्होंने कहा कि बाटला हाउस एनकाउंटर में आए कोर्ट के फैसले का भी जिक्र करते हुए कहा कि दीदी का बयान सभी को याद है। हर किसी को यह पता है कि वह किसके साथ खड़ी थीं। पुलवामा हमले के बाद का उनका बयान भी सबको याद है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने पुरुलिया की सांस्कृतिक विरासत को याद करते हुए उन्होंने कहा कि यह पवित्र भूमि है। पीएम मोदी ने कहा कि यहां तो आज पानी तक की किल्लत हो गई है। महिलाओं को पानी के लिए दूर तक जाना पड़ता है। पहले वामपंथियों ने यहां उद्योग-धंधे पनपने नहीं दिए। पशुओं को पालने में जो दिक्कत होती है, वह भी मैं जानता हूं। खेती-किसान, उद्योग को अपने हाल पर छोड़कर टीएमसी अपने ही खेल में लगी है। इन लोगों ने पुरुलिया को जल संकट से भरा जीवन दिया है। टीएमसी ने इस इलाके को पलायन, घाव भरा शासन दिया है। इन लोगों ने पुरुलिया की पहचान देश के सबसे पिछड़े इलाके के तौर पर बना है। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस इलाके में टूरिज्म की भरपूर संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि यहां हैंडिक्राफ्ट का जबरदस्त का है, उसे बढ़ावा दिया जाएगा। ऐसा जल संकट देश के अन्य इलाकों में भी रहा है, लेकिन जहां बीजेपी को सेवा करने का मौका मिला है, वहां हमारी सरकारों ने सैकड़ों किलोमीटर पाइप लाइन खिंचाई और हजारों तलाब बनवाए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के हर हिस्से को रेलवे और रोड नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। 50,000 करोड़ रुपये की लागत ईस्टर्न रेलवे फ्रेट कॉरिडोर पर काम शुरू भी हो चुका है। 2 मई के बाद यहां बीजेपी सरकार बनेगी तो विकास में तेजी आएगी।

यहां के युवाओं का हक तुष्टीकरण की भेंट चढ़ा: उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि किस तरह यहां के युवाओं का हक तुष्टीकरण के नाम पर किसी और को दे दिया गया। मैं जानता हूं किस तरह ओबीसी समुदाय से आने वाले मेरे अन्य बंधुओं के साथ यहां विश्वासघात किया गया। मां, माटी और मानुष की बात करने वाली दीदी को अगर दलितों, पिछड़ों और वनवासियों के प्रति ममता होती तो वह ऐसा कभी न करतीं।

दीदी ने बनाई माओवादियों की नई नस्ल: दीदी की निर्मम सरकार ने माओवादियों की एक नई नस्ल बना दी है, जो टीएमसी के जरिए गरीबों के हक को लूटती है। पूरा बंगाल जानता है, कोयला माफिया, बालू माफिया को किसका संरक्षण मिला हुआ है। अपने राजनीतिक लाभ के लिए दीदी की सरकार माओवादी हिंसा को भी बढ़ावा देती है। इसका नुकसान गरीब लोगों को उठाना पड़ता है।

Leave a Reply

Next Post

'मिस इंडिया' रनर अप मान्या सिंह का ग्लैमरस वीडियो वायरल, 'बवाल' सॉन्ग पर लगाए जबरदस्त ठुमके

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वीएलसीसी मिस इंडिया 202 की फर्स्ट रनर अप का खिताब अपने नाम करने वाली मान्या सिंह इन दिनों बहुत चर्चा है। काफी स्ट्रगल के बाद मान्या ने इस मुकाम को हासिल किया है। वहीं हाल ही में मान्या का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं