पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने की पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना, बोले- सुरक्षित हाथों में है देश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 सितम्बर 2023। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है। बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन और योगदान पर एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोविंद ने कहा कि मोदी के व्यक्तित्व और जनता के साथ संवाद करने की उनकी क्षमता ने उन्हें कुछ ही समय में लोकप्रिय नेता बना दिया।

मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कोविंद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता और नीतियों के कारण भारत विदेश में प्रवासी भारतीयों के लिए गर्व का स्रोत और कई देशों के लिए प्रेरणा है। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि देश में विकास को बढ़ावा देने के लिए निवेश और मेक इन इंडिया पर जोर दिया गया। वहीं, जन-धन, आधार और मोबाइल फोन सहित JAM ट्रिनिटी ने इस प्रणाली में ऐसी क्रांति ला दी, जो पहले कभी नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि यूपीआई प्रणाली और जमीनी स्तर पर इसकी पहुंच गेमचेंजर साबित हुई है। आज सड़क किनारे नारियल बेचने वाले भी यूपीआई का उपयोग कर रहे हैं, जो कुछ साल पहले तक सपने की तरह था। कोविंद ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा बनाई गई और लागू की गई विभिन्न नीतियां और कार्यक्रम लोगों की कल्पना से परे हैं।

उन्होंने आगे कहा, आम तौर पर एक व्यक्ति के पास एक या दो क्षेत्रों में विशेषज्ञता होती है, या अधिकतम तीन क्षेत्रों में, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की विशेषज्ञता विभिन्न क्षेत्रों में विविध है। दिलचस्प बात यह है कि कोविड महामारी के समय में उन्होंने आपदा प्रबंधन का नजरिया पेश किया। साथ ही महामारी का सामना कर रही देश की जनता को राहत प्रदान करने के लिए उपचार का सुझाव दिया।

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, “मैं उनके व्यवहार से बहुत प्रभावित हुआ, जब उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में संसद में प्रवेश किया और लोकतंत्र के मंदिर की सीढ़ियों पर पूरी विनम्रता से सिर झुकाया। देश के इतिहास में पहली बार किसी ने वास्तव में ऐसा किया था।” उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यों में ऐसे सहज भाव प्रतिबिंबित होने ही थी। कोविंद ने कहा कि मोदी सिर्फ एक दूरदर्शी नेता और प्रधानमंत्री नहीं हैं, बल्कि एक ऐसे राजनेता हैं, जो हमारे देश की दिशा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, इस महान देश के नागरिक के रूप में इसका हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। हम अपनी समृद्ध विरासत को जी रहे हैं, जिसके लिए भारत प्राचीन काल से प्रसिद्ध था। मुझे यकीन है कि अब हमें पीछे मुड़कर नहीं देखना होगा।

Leave a Reply

Next Post

पुलिस को चकमा देकर कस्टडी से फरार हुए 3 कैदी,  अब तीन सब इंस्पेक्टर सहित 4 हेड कांस्टबेल निलंबित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव झांसी 21 सितम्बर 2023। उत्तर प्रदेश के झांसी रेलवे कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए 7 में से 3 कैदियों के पुलिस के व्यापक इंतजाम के बावजूद वैन से निकल भागने के मामले में दोषी पाए गए 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल