महिलाएं बनेंगी वेल्थ क्रिएटर: ‘स्त्री, शक्ति, समृद्धि’ की नई पहल

शेयर करे

निवेश में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने उतरा केनरा रोबेको एएमसी

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 07 मई 2026। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड ने ‘स्त्री, शक्ति, समृद्धि’ निवेशक शिक्षा पहल की शुरुआत की है। जयपुर से शुरू हुआ यह अभियान अब देशभर की महिलाओं तक पहुंचकर उन्हें वित्तीय रूप से जागरूक और सशक्त बनाने का लक्ष्य रखता है। पहल का उद्देश्य सिर्फ निवेश सिखाना नहीं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करना है, ताकि वे अपने भविष्य से जुड़े फैसले खुद ले सकें और दीर्घकालिक धन-निर्माण की दिशा में आगे बढ़ें।

केनरा रोबेको एएमसी के एमडी और सीईओ रजनीश नरूला ने कहा, “वित्तीय सशक्तिकरण की शुरुआत सही ज्ञान और जागरूकता से होती है। ‘स्त्री, शक्ति, समृद्धि’ के जरिए हम महिलाओं तक सरल भाषा में निवेश की समझ पहुंचाकर उन्हें मजबूत आर्थिक फैसले लेने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। केनरा रोबेको एएमसी के हेड, सेल्स एवं मार्केटिंग गौरव गोयल ने कहा, “हमारा प्रयास है कि निवेश शिक्षा को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाए, ताकि महिलाएं म्यूचुअल फंड के फायदों को समझकर एक अनुशासित और आत्मविश्वासी निवेशक बन सकें।”

Leave a Reply

Next Post

'15 साल के महा-जंगल राज का नतीजा': PA की हत्या पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- भाजपा शुरू करेगी गुंडों का सफाया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 07 मई 2026। पश्चिम बंगाल के मध्यग्राम में अपने पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को पूरी तरह सोची-समझी साजिश और ‘प्री-प्लान्ड मर्डर’ बताया है। शुभेंदु ने कहा कि पुलिस महानिदेशक […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल