“निश्चित रूप से समीक्षा की जरूरत है, अग्निवीर को खत्म करना चाहिए”, केसी त्यागी के बयान पर बोले पप्पू यादव

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 09 जून 2024। NDA सरकार के गठन से पहले जदयू ने अग्निवीर और UCC पर फिर से विचार करने की सलाह​ दी। पार्टी के प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि अग्निवीर योजना को लेकर मतदाताओं का एक वर्ग नाराज है। वहीं उनके इस बयान पर पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि “निश्चित रूप से समीक्षा की जरूरत है, अग्निवीर को खत्म करना चाहिए।” 

“बिहार में यूपी और महाराष्ट्र की तरह क्यों नहीं हुआ?”
पप्पू यादव ने आगे कहा, जहां तक UCC का सवाल है BJP अपने घटक दल से बात करें। मैं चंद्रबाबू और नीतीश कुमार से कहूंगा कि समाज में नफरत फैलाने वाले किसी प्रकार के कदम का आप समर्थन न करें। पप्पू यादव ने कहा, “… बिहार में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की तरह क्यों नहीं हुआ? मैं चाहता हूं नीतीश कुमार और चिराग पासवान के भरोसे सरकार है तो आरक्षण लागू कराएं, जातीय जनगणना कराएं, विशेष राज्य का दर्जा लें, विशेष पैकेज लें। बिहार के बाढ़ की स्थिति के लिए बांध बनवाएं। अधिक से अधिक हवाई अड्डा हो। मैं चाहता हूं कि विकास हो। मेरी विचारधारा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की है। पूर्णिया के विकास के लिए पीएम मोदी से मैं जरूर मदद लूंगा…”

बता दें कि जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा था कि अग्निवीर योजना को लेकर मतदाताओं का एक वर्ग नाराज है। हमारी पार्टी चाहती है कि जिन कमियों पर जनता ने सवाल उठाए हैं उन पर विस्तार से चर्चा हो और उन्हें दूर किया जाए। यूसीसी पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर सीएम ने विधि आयोग प्रमुख को पत्र लिख चुके हैं। हम इसके खिलाफ नहीं हैं लेकिन सभी हितधारकों से बात करके इसका समाधान निकाला जाना चाहिए। वन नेशन, वन इलेक्शन का समर्थन करते हुए केसी त्यागी ने कहा कि हम एक देश एक चुनाव के समर्थन में हैं।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली के शाहीन बाग में लगी भीषण आग, इलाके में हड़कंप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 जून 2024। दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आग सबसे पहले बिजली के तारों में लगी जिसके बाद यह रेस्टोरेंट तक फैल गई। मौके पर दमकल की 7 गाड़ियां मौजूद हैं […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल