खिलौनों की दुनिया से पूंजी बाजार में उतरी स्ट्राइडर्स इम्पेक्स 

Indiareporter Live
शेयर करे

26 फरवरी से खुलेगा स्ट्राइडर्स इम्पेक्स का आईपीओ

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 26 फरवरी 2026। उभरती हुई टॉयज़ और किड्स कंज़्यूमर मर्चेंडाइज कंपनी स्ट्राइडर्स इम्पेक्स लिमिटेड 26 फरवरी 2026 को अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) खोलने जा रही है। कंपनी का लक्ष्य अपर प्राइस बैंड पर ₹36.28 करोड़ जुटाने का है। आईपीओ के तहत ₹10 फेस वैल्यू वाले कुल 50,40,000 इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। प्राइस बैंड ₹71 से ₹72 प्रति शेयर तय किया गया है। इसमें 45,31,200 शेयर फ्रेश इश्यू और 5,08,800 शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत शामिल हैं। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर्स कुमारश्री राजकुमार बाहेती और मुस्तफा इस्माइल कपासी ने कहा, “हमारी यात्रा एक स्पष्ट विज़न के साथ शुरू हुई थी—टॉयज़ और किड्स मर्चेंडाइज में एक अलग पहचान बनाना। यह IPO हमारे ग्रोथ के अगले चरण का प्रतिनिधित्व करता है, जिससे हम डिस्ट्रीब्यूशन मजबूत करेंगे, ब्रांड बिल्डिंग में निवेश करेंगे और यूएई प्लेटफॉर्म के जरिए अंतरराष्ट्रीय विस्तार को गति देंगे।”

बुक रनिंग लीड मैनेजर कैपिटल स्क्वेयर एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड  के निदेशक डॉ. सुनील कुमार मनोचा ने कहा, “स्ट्राइडर्स इम्पेक्स ने कम समय में मजबूत लाइसेंसिंग गठबंधनों और एसेट-लाइट मॉडल के दम पर प्रभावशाली पहचान बनाई है। हमें विश्वास है कि कंपनी दीर्घकालिक मूल्य सृजन की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ेगी।” आईपीओ से प्राप्त राशि का उपयोग यूएई में नई सहायक कंपनी की स्थापना, ऋण चुकाने, वर्किंग कैपिटल और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

हिंदी विश्‍वविद्यालय में ‘वंदे मातरम् के सामाजिक एवं सांस्‍कृतिक अवबोध’

शेयर करेविषय पर राष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी एवं प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन वंदे मातरम्  मातृभूमि के समर्पण का गीत है : प्रो. मिलिंद सुधाकर मराठे इंडिया रिपोर्टर लाइव वर्धा 26 फरवरी 2026 । राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रो. मिलिंद सुधाकर मराठे ने कहा कि संपूर्ण वंदे मातरम् हमारी सभ्यता, संस्कृति और संस्कार का […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़