नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसी कार; परिवार के पांच लोगों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ग्रेटर नोएडा 10 नवंबर 2024। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को किसी तरह से निकाला। पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना इलाके में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक खराब खड़ा हुआ था। इस ट्रक में कार पीछे  से घुस गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में शामिल वैगनआर कार (रजिस्ट्रेशन नंबर  एच आर 51 बी वाई 1774) परी चौक से काशीराम कॉलोनी, घोड़ी बछेड़ा की ओर जा रही थी, जिसमें तीन महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। यह हादसा सुबह करीब छह बजे सेक्टर-146 मेट्रो स्टेशन के पास हुआ। 

वैगनआर कार सड़क किनारे खड़े एक खराब वाहन ( संख्या यूपी 85 सीटी 8591) में पीछे से तेज गति से घुस गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य सवारों को स्थानीय पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने सभी पांचों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अमन (27), देवी सिंह (60), राजकुमारी (50), विमलेश (40), और कमलेश (40) के रूप में हुई है, सभी निवासी काशीराम कॉलोनी, थाना दादरी गौतमबुद्धनगर के थे। कार सवार परिवार नोएडा से परी चौक आ रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटाकर यातायात को फिर से सुचारू कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि आज नॉलेज पार्क थाना अंतर्गत सेक्टर 146 के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार खराब हुए ट्रक से टकरा गई। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मामला दर्ज किया जा रहा है, क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटा दिया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

श्रीनगर में मुठभेड़, दो से तीन आतंकी छिपे होने की आशंका; सोपोर में एक दहशतगर्द ढेर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 10 नवंबर 2024। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। सोपोर में 24 घंटे से भी कम समय में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। वहीं, श्रीनगर जिले में भी मुठभेड़ […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए