गरीबों को अनाज और शहरी प्रवासियों को आवास… कैबिनेट बैठक में लिए गए ये अहम फैसले

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 जुलाई 2020। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आज आम आदमी पर सीधा असर डालने वाले कई बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने EPF, पीएम आवास योजना, उज्जवला योजना और गरीब कल्याण अन्न योजना समेत चार महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई है। इसके बाद अब सितंबर महीने तक मुफ्त सिलेंडर मिलेंगे वहीं कर्मचारियों को EPF के मामले में भी फायदा होगा। आज हुई बैठक में कृषि के क्षेत्र में 1 लाख रुपए के एग्री इंफ्रा फंड पर भी मुहर लगाई गई है। यह बैठक प्रधानमंत्री के 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर हुई है। बैठक में हुए फैसलों की जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया को दी।

पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के विस्तार को मंजूरी

बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए खुद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में देश के करोड़ों गरीबों को राहत देते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को आगे बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत नवंबर तक अब देश के 81.9 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन दिया जाएगा।

EPF को लेकर फैसला, लाखों कर्मचारियों को होगा फायदा

खबरों के अनुसार, केंद्रीय कैबिनेट ने इसके साथ ही लॉकडाउन के दौरान लागू किए गए EPF से जुड़े फैसले को भी आगे बढ़ाए जाने पर सहमति बनी है। इसे लेकर भी अपडेट आ सकता है। इस मार्च से लागू इस फैसले के तहत जिन कंपनियों में 100 कर्मचारी मौजूद हैं और इसके 90 प्रतिशत स्टाफ की सैलरी 15,000 रुपए से कम है उनके कर्मचारियों और कंपनी का ईपीएफ योगदान सरकार देगी जो अगस्त तक जारी रहेगा। वित्त मंत्री ने बताया कि इससे लगभग 73 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

उज्ज्वला योजना का भी विस्तार

केंद्र सरकार ने महिलाओं को भी अप्रैल से जून तक राहत दी थी और मुफ्त सिलेंडर्स के लिए एडवांस सबसिडी दी थी। कैबिनेट बैठक में महिलाओं को भी बड़ा तोहफा दिया गया है और उज्ज्वला योजना का भी विस्तार सितंबर महीने तक कर दिया गया है। इसके तहत महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर्स मिलते रहेंगे। तेल कंपनियां EMI डिफरमेंट की योजना साल के अंत तक बढ़ा सकती है जो जुलाई महीने में खत्म हो रही थी।

एग्री सेक्टर को 1 लाख करोड़

इसके अलावा कैबिनेट ने एग्री सेक्टर में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1 लाख करोड़ के पैकेज को भी मंजूरी दे दी है। इससे कृषि से जुड़े किसानों और उद्योगों को फायदा पहुंचेगा।

Leave a Reply

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने किया गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा एवं शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ

शेयर करेप्रदेश के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में 7 हजार 194 ओ.आर.टी. तथा जिंक कॉर्नर की स्थापना इस अभियान में 5 वर्ष के कम आयु के लगभग 30 लाख बच्चों को लाभान्वित करने का लक्ष्य  इंडिया रिपोर्टर लाइव अम्बिकापुर 8 जुलाई 2020 छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान