कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से जीएसटी कार्यालय भवन को बंद कर दिया गया है : शासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से किया जा रहा पालन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पंकज गुप्ता

रायपुर, 27 जुलाई 2020। जी.एस.टी. कार्यालय में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के तत्काल बाद ही 20 जुलाई को इसकी सूचना जिला प्रशासन देते हुए, जिला प्रशासन के सहयोग से जी.एस.टी. कार्यालय की बिल्डिंग को पूर्णतः सेनेटाईज कराया गया तथा कार्यालय बिल्डिंग को बंद कर दिया गया है।

जीएसटी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि कार्यालय रायपुर वृत्त-4 में प्रथम संक्रमित व्यक्ति की रिपोर्ट 20 जुलाई  को शाम को प्राप्त हुई। संक्रमित व्यक्ति लगभग एक सप्ताह से होम क्वांरेटाईन में थे एवं कार्यालय नहीं आ रहे थे। संक्रमित के सम्पर्क में आए 7 व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कर समस्त व्यक्तियों का टेस्ट करवाया गया। उसके पश्चात् विभिन्न वृत्त कार्यालयों में अन्य 5 संक्रमित पाए गए जो एसिम्टमेटिक हैं, उक्त समस्त संक्रमित व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट लाॅकडाउन अवधि में आयी है।

वर्तमान में पहला केस आने के बाद से ही कार्यालय पूर्णतः बंद है एवं कोरोना के संदर्भ में जो शासन के दिशा-निर्देश है, उन दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

गोधन न्याय योजना : गोबर विक्रेताओं को किया जाएगा ऑनलाईन भुगतान राज्य शासन ने जारी किया दिशा-निर्देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पंकज गुप्ता रायपुर, 27 जुलाई 2020। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘गोधन न्याय योजना‘ के तहत गोबर विक्रेता पशुपालकों को गोबर बिक्री की राशि का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाईन किया जाएगा। राज्य शासन ने गोधन न्यान योजना के क्रियान्वयन के लिए कम्प्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल