मुख्यमंत्री 6 जनवरी को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जाएंगे : लोकार्पण, भूमिपूजन एवं आमसभा सहित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

indiareporterlive
शेयर करे

मुख्यमंत्री 6 जनवरी को शाम 5 बजे रायपुर लौटेंगे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 5 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 जनवरी को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे लोकार्पण, भूमिपूजन एवं आमसभा सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री 6 जनवरी को सर्किट हाउस जांजगीर-चांपा से सुबह 11 बजे प्रस्थान कर पेण्ड्री पहुंचेंगे और वहां से हेलीकाप्टर द्वारा दोपहर 12.15 बजे गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के ग्राम पंचायत जोगीसार पहुंचेंगे। जहां वे नरवा स्टापडेम का निरीक्षण करेंगे एवं महिला स्व सहायता समूह से मुलाकात करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर द्वारा एक बजे विकासखंड मरवाही के ग्राम दानीकुंडी पहुंचेंगे और वहां विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन और विभिन्न योजनाओं में सामग्री और चेक वितरण करने के बाद आमसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.15 बजे दानीकुंडी में विविध सुविधा सह मूल्य संवर्धन केन्द्र का निरीक्षण करेंगे और 3.15 बजे से विभिन्न संगठन प्रमुख, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों, युवा प्रतिनिधिमंडल और अधिकारियों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे दानीकुंडी से प्रस्थान कर 5 बजे रायपुर लौट आएंगे

Leave a Reply

Next Post

PM मोदी ने कोच्चि-मंगलुरु प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का किया उद्घाटन, जानें किन्हें होगा फायदा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 5 जनवरी 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्चि-मेंगलुरु नेचुरल गैस पाइपलाइन की शुरुआत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की। मोदी ने कहा कि 450 किमी की इस बात का उदाहरण है कि सभी मिलकर काम करें तो कोई लक्ष्य मुश्किल नहीं। इस प्रोजेक्ट से […]

You May Like

हिंदी सरल, सुगम और सुबोध भाषा है : बिरंची दास....|....भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा!....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....रूस की रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों का असर....|....प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय....|....प्रतिदिन 1600 पीएम आवास बनाने का दावा झूठ का पुलिंदा, गरीबों के साथ भद्दा मजाक : कांग्रेस....|....स्मार्ट मीटर अनिवार्य किया जाना भाजपा की डबल इंजन की सरकार का लूट - कांग्रेस....|....श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप