संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में फिर से कश्मीर राग अलापने की ताक में पाकिस्तान, भारत देगा मुंहतोड़ जवाब

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 जुलाई 2025। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अस्थायी अध्यक्षता कर रहा पाकिस्तान एक बार फिर कश्मीर राग अलापने की ताक में हैं। बताया जा रहा है कि परिषद की जुलाई में होने वाली बैठक को लेकर पाकिस्तान ने कूटनीतिक कोशिशें तेज कर दी हैं। वहीं भारत भी कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगा। इसके लिए अधिकारियों ने तैयारी कर ली है। पाकिस्तान को अस्थायी तौर पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता मिली है। इस बार पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक करानी है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा देने पर होने वाली बैठक में पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को उठा सकता है। 

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि असीम इफ्तिखार अहमद ने हाल ही में कहा था कि अब समय है कि कश्मीर विवाद को दूर किया जाए। यह सिर्फ पाकिस्तान की जिम्मेदारी नहीं है। हम अस्थायी तौर पर यहां हैं। इसलिए परिषद के स्थायी सदस्यों की जिम्मेदारी है कि वे अपने प्रस्ताव पर काम करने के लिए उचित कदम उठाएं। 

ओआईसी और संयुक्त राष्ट्र के बीच समझौता कराने की तैयारी
पाकिस्तान ने इस बीच इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) और संयुक्त राष्ट्र के बीच एक साझेदारी कराने की तैयारी भी की है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार इस समझौते की अध्यक्षता करेंगे। 1969 में गठित ओआईसी के सदस्यों में पश्चिम एशिया, अफ्रीका और एशिया के 57 देश शामिल हैं। इस समूह ने जम्मू-कश्मीर के मामले में भारत के रवैये पर बार-बार सवाल उठाए हैं।

संयुक्त राष्ट्र में जगह बनाना चाहता है ओआईसी
ओआईसी बीते काफी समय से संयुक्त राष्ट्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दे रहा है। नवंबर 2024 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित किया था, इसमें अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, मानवाधिकार, आतंकवाद-निरोध और मानवीय मुद्दों पर ओआईसी के साथ सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान ओआईसी और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के बीच क्षेत्रीय साझेदारी मजबूत करने पर जोर दे सकता है। वहीं भारत इसका करारा जवाब देने के लिए अन्य देशों के साथ बात कर सकता है। 

Leave a Reply

Next Post

40 मिनट तक हवा में चक्कर लगाने के बाद तिरुपति लौटा इंडिगो का विमान; तकनीकी खराबी के बाद लिया यू-टर्न

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हैदराबाद 21 जुलाई 2025। हैदराबाद जाने वाले इंडिगो के एक विमान में रविवार को कथित तौर पर कुछ तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से वह लगभग 40 मिनट तक हवा में चक्कर लगाता रहा। बाद में विमान सुरक्षित तिरुपति लौट आया। एयरबस A-321neo नाम […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल