हिमंत ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- जाति पूछे बिना जातिगत जनगणना का फॉर्मूला बताएं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जमशेदपुर 05 अगस्त 2024। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जाति का खुलासा किए बिना जाति आधारित गणना कैसे हो सकती है? कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर इसका कोई फॉर्मूला है तो वह बताएं। हिमंत ने कहा कि राहुल गांधी देश में जाति आधारित गणना की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपनी जाति का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने जाति आधारित सर्वे कराया। यह पूरे देश में कराया जाएगा या नहीं, यह अलग बात है। लेकिन जाति बताए बिना यह कैसे होगा? राहुल गांधी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जाति पूछ सकते हैं, लेकिन हम उनकी जाति के बारे में सवाल नहीं कर सकते। 

घुसपैठ रोकना केवल केंद्र की जिम्मेदारी नहीं

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का कहना है कि देश में कहीं भी घुसपैठ को रोकना केवल केंद्र सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं है। यह राज्य की जिम्मेदारी है। भाजपा के झारखंड के चुनाव सह प्रभारी ने कहा कि झारखंड में संथाल परगना क्षेत्र घुसपैठ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां घुसपैठियों की आबादी 50-60 फीसदी तक बढ़ गई है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले 20 साल में असम जैसे हालात हो जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि असम में घुसपैठ के चलते मुस्लिम आबादी 1952 में 12 फीसदी थी जो अब बढ़कर 40-42 प्रतिशत हो गई है। यही झारखंड में हो रहा है। अगर ऐसा हेाता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब यहां के मुख्यमंत्री को घुसपैठियों के सामने आत्मसमर्पण करना होगा। यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। राज्य को बचाने की जिम्मेदारी हर किसी की है। राज्य सरकार को इस मुद्दे पर आम सहमति बनानी चाहिए और घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की पहल करनी चाहिए। हिमंत ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घुसपैठ के लिए बार-बार केंद्र को जिम्मेदार ठहराया है। कहा है कि इसे रोकना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। राजनीति जारी रहेगी। सरकारें आएंगी और जाएंगी, लेकिन राज्य बचाना सबकी जिम्मेदारी है। 

दो दिन के झारखंड दौरे पर हैं सरमा
असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के झारखंड चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा दो दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं। उनकी तरफ से गुरुवार को आरोप लगाया कि झारखंड सरकार ने उन्हें पाकुड़ जिले के गोपीनाथपुर गांव जाने से रोका। अगर कोई मुख्यमंत्री वहां नहीं जा सकता, तो आम लोगों की स्थिति की कल्पना की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा पाकुड़ में केकेएम कॉलेज भी जाएंगे, जहां 26 जुलाई की रात को आदिवासी छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी, जिसमें छह पुलिसकर्मियों समेत 15 लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा, वह उन क्षेत्रों का निरीक्षण करने की योजना बना रहे हैं, जहां कथित तौर पर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जिले में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर लिया है।

Leave a Reply

Next Post

स्वास्थ्य क्षेत्र में 2.5% जीडीपी आवंटन का लक्ष्य, आयुष्मान भारत दुनिया के लिए आदर्श : जेपी नड्डा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 अगस्त 2024।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार जीडीपी का ढाई प्रतिशत बजट स्वास्थ्य क्षेत्र में आवंटित करने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रही है और उसने […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल