आचार संहिता लगते ही एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस…वाहन जांच में चाय वाले की बाइक से निकले 7 लाख रुपए

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 24 अक्टूबर 2024। महाराष्ट्र में जैसे ही विधानसभा चुनावों का ऐलान हुआ वैसे ही नागपुर पुलिस सावधान हो गई है। पुलिस शहर के हर कोने पर नजर रख रही है। इसी दौरान, पुलिस ने एक बाइक सवार युवक से 7 लाख रुपये जब्त किए हैं, जो उसकी बाइक की डिक्की में छिपाए गए थे। चुनाव की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू होने के चलते पुलिस बेहद चौकस हो गई है। नागपुर पुलिस ने यह पहली कार्रवाई करते हुए युवक से 7 लाख रुपये बरामद किए हैं। युवक को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

युवक पर शक
पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम उमेश रामसिंह ऐदबाने है। उसकी चाय की दुकान नागपुर के मानेवाड़ा में स्थित है। पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान विद्यापीठ वाचनालय के पास खड़े उमेश पर शक हुआ। पुलिस ने उसे रोककर उसकी बाइक की डिक्की की तलाशी ली, जिसमें 7 लाख रुपये छिपाए गए थे। सभी नोट 500-500 के थे, जो इस मामले को और भी संदिग्ध बनाते हैं। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू की।

जांच की प्रक्रिया
पुलिस अब जांच कर रही है कि क्या ये पैसे चुनाव में इस्तेमाल होने वाले थे या किसी हवाला कारोबारी के थे। युवक से पूछताछ की जा रही है, लेकिन वह अभी कोई ठोस जानकारी नहीं दे रहा है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। चुनाव के समय मिले इस पैसे के बाद से चर्चाएं तेज हो गई हैं। नागपुर पुलिस ने जब्त किए गए पैसे को चुनाव आयोग को सुपुर्द करने की बात कही है। 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ आचार संहिता लागू रहेगी, जो चुनाव परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी। इस दौरान अवैध गतिविधियों जैसे शराब उत्पादन, परिवहन और बिक्री की संभावना बनी रहती है। इन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए राज्य आबकारी विभाग और पुलिस ने कड़ी निगरानी रखने का निर्णय लिया है।

विशेष टीमें तैनात
दूसरे राज्यों से अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं। ये टीमें रात के समय गश्त करती हैं, संदिग्ध वाहनों की जांच करती हैं और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सक्रिय हैं। कानून को लागू करने के लिए ये टीमें कड़ी मेहनत कर रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन की जानकारी की जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 अक्टूबर 2024। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए 2025 की बोर्ड परीक्षाओं के संदर्भ में सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन की घोषणा की है। यह जानकारी उन सभी छात्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल