महबूबा बोलीं- भाजपा जमीन खो चुकी, पार्टी के पास कहने को अब कुछ नहीं, तय समय पर हों चुनाव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू कश्मीर 30 अप्रैल 2024। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती लगातार भाजपा पर निशाना साधकर अपने वोट साध रही हैं। अनंतनाग के लारकीपोरा इलाके में उन्होंने मतदान के माध्यम से अनुच्छेद 370 निरस्तगी पर नाखुशी जाहिर करने के लिए कहा। मुफ्ती ने कहा कि भाजपा अपनी जमीन खो चुकी है और पार्टी के पास कहने को कुछ नहीं है। दूरू, लारकीपोरा और वेरीनाग के विभिन्न इलाकों में रोड शो में उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। इसीलिए वे लोगों को गुमराह करने के लिए सांप्रदायिक कार्ड खेल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र अच्छा है। इसमें सभी समुदाय के लोगों को रखा गया है। पीडीपी को एक साजिश के तहत तोड़ा गया है और वह बिना नेताओं के आगे बढ़ रही हैं। उनकी एकमात्र ताकत उनके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि जम्मू-कश्मीर अतीत में बहुत कठिन दौर से गुजरा है। यह स्थिति भी नहीं रहेगी। यह तभी संभव है जब हम लोकतांत्रिक तरीकों से मिलकर लड़ेंगे।

आयोग निर्धारित तिथि पर ही करवाए चुनाव

पीडीपी प्रमुख ने चुनाव आयोग से अनंतनाग-राजोरी सीट पर निर्धारित तारीख पर चुनाव करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि चुनाव आयोग प्रक्रिया को प्रभावित नहीं होने देगा और निष्पक्षता को बरकरार रखेगा। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि चुनाव आयोग ने भीषण सर्दी के दौरान राज्य में प्रभावी ढंग से और सफलतापूर्वक चुनाव कराया है। 2014 में बाढ़ के बीच भी चुनाव कराए । अब भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए रिकॉर्ड संख्या में लोग आएंगे।

Leave a Reply

Next Post

मायावती की पार्टी को मिली मजबूत आवाज; पूर्व सांसद ने नीतीश कुमार को कह दी बड़ी बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गया 30 अप्रैल 2024। गया के अतरी विधानसभा क्षेत्र जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में आता है। जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार खिजरसराय पहुंचे। इस बार पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी की टिकट से जहानाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व सांसद […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल