खिताबी हैट्रिक लगाने वाले सिटी ने चेल्सी को 1-0 से हराया, जूलियन अल्वारेज ने किया गोल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मैनचेस्टर 22 मई 2023।  नाटिंघम फॉरेस्ट के हाथों शनिवार को आर्सेनल की हार के साथ ही इंग्लिश प्रीमियर लीग चैंपियन गई मैनचेस्टर सिटी की ओर से रविवार को चेल्सी को 1-0 से हराते ही पूरा एतिहाद स्टेडियम जश्न में डूब गया। मैनेजर पेप गुआर्डिओला की टीम ने ईपीएल की खिताबी जीत की हैट्रिक लगाई है। अर्जेंटीनी स्टार 23 वर्षीय जूलियन अल्वारेज के 12वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत सिटी ने चेल्सी पर जीत हासिल की।

आर्सेनल की खराब फॉर्म ने किया काम आसान
आर्सेनल की अंतिम क्षणों में खराब फॉर्म ने सिटी का काम आसान कर दिया। सिटी लंबे समय तक आर्सेनल से पीछे चल रही थी। उसने न सिर्फ आर्सेनल को हराया बल्कि अपनी जीत के लगातार क्रम को भी जारी रखा। अब सिटी के सामने जून में होने वाले चैंपियंस लीग के फाइनल में यूरोपियन चैंपियन बनने का मौका है। जहां उसका मुकाबला इटली के क्लब इंटर मिलान से होगा। ईपीएल में छह सालों में यह सिटी की पांचवीं खिताबी जीत है।

सर्वाधिक 36 गोल कर चुके हैं हालैंड
सिटी के विजेता बनने में सबसे बड़ा हाथ नार्वे के स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड का रहा। उन्होंने ईपीएल के इस सत्र में सर्वाििधक 36 गोल किए, जो कि सर्वाधिक हैं। हालैंड ने चेल्सी पर जीत के बाद जमकर जश्न मनाया। उन्होंने ईपीएल ट्रॉफी को अपने सिर पर रख लिया। कोच पेप गुआर्डिओला भी पीछे नहीं रहे। वह मैच के दौरान सूट में थे, लेकिन मैच खत्म होते ही उन्होंने सिटी की जर्सी को पहन लिया। मैच जैसे ही खत्म हुआ मैदान पर सिटी के समर्थक जश्न मनाने उतर आए। फुटबालरों को बमुश्किल मैदान के बाहर ले जाया गया।

Leave a Reply

Next Post

गोकुलम केरल ने लगातार तीसरी बार जीता खिताब, फाइनल में कर्नाटक को हराया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अहमदाबाद 22 मई 2023। गोकुलम केरल ने किक स्टार्ट एफसी कर्नाटक को 5-0 से हराकर भारतीय महिला फुटबाल लीग का खिताब जीत लिया। गोकुलम लगातार तीसरे सत्र में खिताब जीतने वाली पहली टीम हो गई। सबरिता भंडारी (05वां मिनट), संध्या रंगनाथन (22, 52 वां मिनट), […]

You May Like

मिल के पीछे झाड़ियों में मिली महिला की लाश....|....होटल में चाय पी रहे भाजपा नेता पर पुराने दोस्त ने पीछे से किया चाकू से हमला, वारदात के बाद फरार....|....भोपाल में स्वाइन फ्लू की रफ्तार तेज....|....गरबा पंडालों में पंचगव्य पीने के बाद प्रवेश....|....पाइपलाइन टूटने से कमला मार्केट की दुकानों में घुसा पानी....|....पाकिस्तान के नए टेस्ट कोच बनेंगे माइक हेसन....|....हिंदी सरल, सुगम और सुबोध भाषा है : बिरंची दास....|....भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा!....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....रूस की रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों का असर