पीएम मोदी को लेकर मीसा भारती के बयान पर चिराग बोले- जो खुद भ्रष्टाचार के आरोप में लिप्त हैं वे…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गया 12 अप्रैल 2024। RJD प्रत्याशी एवं लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। इसी बीच लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने मीसा भारती के बयान पर कहा कि इस तरह की भाषा सिर्फ बदले की भावना को दर्शाती है। चिराग पासवान ने कहा, “ये किस तरह की भाषा है? आप इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करके देश और दुनिया में क्या संदेश देना चाहते हैं। ऐसी भाषा का इस्तेमाल वे लोग कर रहे हैं जो खुद भ्रष्टाचार के आरोप में लिप्त हैं। जिनके परिवार के कई सदस्यों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। इस तरह की भाषा सिर्फ बदले की भावना को दर्शाती है।”

बता दें कि मीसा भारती ने गुरुवार को कहा था कि अगर देश की जनता ने इंडिया गठबंधन को सरकार बनाने का मौका दे दिया, तो प्रधानमंत्री मोदी से लेकर भाजपा नेता जेल के अंदर बंद होंगे। उनके इस बयान पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा कि कौन जेल में है, कौन बेल पर है और कौन जेल जाएगा, इसका हिसाब चुनाव के बाद होगा। 

मीसा भारती ने अपने बयान पर दी सफाई 
हालांकि मीसा भारती ने अगले ही दिन अपने इस बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि मीडिया को मेरा पूरा बयान दिखाना चाहिए हमने यह कहा था कि इलेक्ट्रोल बांड पर जांच होगी तो आगे निश्चित तौर पर इसमें कार्रवाई भी होगी। मीडिया जिस तरीके से एजेंडा सेट कर रही है यह बिल्कुल गलत है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि हमने यह नहीं कहा था कि जेल जाएंगे हमने यह कहा था की जांच होगी तो देखा जाएगा और मीडिया ने पूरे मामले को तोड़- मरोड़कर पेश किया है। 

Leave a Reply

Next Post

'जम्मू-कश्मीर में जल्द होंगे विधानसभा चुनाव, वापस मिलेगा राज्य का दर्जा', उधमपुर में बोले पीएम मोदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 12 अप्रैल 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने उधमपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जल्द ही विधानसभा चुनाव होंगे और पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा। जम्मू कश्मीर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल