टिकट कटने की अटकलों के बीच बोलीं हेमामालिनी- ‘मैं पूरी तरह फिट हूं और लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हूं’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 अक्टूबर 2023। टिकट कटने की अटकलों के बीच भाजपा सांसद हेमामालिनी ने कहा कि मैं पूरी तरह से फिट हूं और लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि मेरा कान्हा की नगरी मथुरा से अटूट रिश्ता है क्योंकि मैं भगवान श्रीकृष्ण की भक्त हूं। हेमा ने कहा कि मुझे लोकसभा चुनाव लड़ाने को लेकर पार्टी नेतृत्व को निर्णय लेना है।

ब्रजवासियों के प्यार से दो बार की सांसद हूं: हेमामालिनी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मथुरा लोकसभा सीट पर 2 बार जीत दर्ज करने वाली अभिनेत्री हेमामालिनी ब्रज में फिर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। यदि पार्टी उन्हें इस बार टिकट देती है तो वे पूरे दमखम से चुनाव लड़ेंगी। हेमामालिनी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं 2 बार से मथुरा से सांसद बनी। मेरा भगवान श्रीकृष्ण से अट्टू नाता है। मैं सांसद रहूं या न रहूं, ब्रज की सेवा तो हमेशा करती रहूंगी। हेमामालिनी ने कहा कि मैं मथुरा से चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। मुझे चुनाव लड़ाने को लेकर पार्टी नेतृत्व को निर्णय करना है।

आपको बता दें कि भाजपा सांसद हेमामालिनी ने कहा कि जब वह सांसद बनी थी, तब यहां की हालत काफी खराब थी। धीरे-धीरे योजनाएं बनाकर उसे ठीक किया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल चुनाव की चर्चाओं से दूर आज मैं अपना जन्मदिन मना रही हूं। पिछले दिनों सांसद ने अपने जन्मदिन से पूर्व वृंदावन में 75 साल की उम्र होने पर एक कार्यक्रम आयोजित कर संतों का आशीर्वाद लिया था। 

Leave a Reply

Next Post

'राजस्थान में फिर सत्ता मिली तो केंद्र में भी आएगी कांग्रेस की सरकार' बोले खड़गे- लाल डायरी में लिखी है यह बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जयपुर 17 अक्टूबर 2023। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को कहा कि अगर इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनी, तो पार्टी 2024 में केंद्र में भी सत्ता में आएगी। खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां