नौसेना की बड़ी कामयाबी, विकसित किया युद्धक जहाजों को ड्रोन हमले से बचाने वाला हथियार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 अक्टूबर 2023। आज के समय की पारंपरिक लड़ाईयों में ड्रोन्स काफी अहम हो गए हैं और रूस-यूक्रेन युद्ध ये यह बात साबित भी हो गई है। यही वजह है कि विभिन्न देशों की सेनाएं ऐसे हथियार विकसित कर रही हैं, जो उन्हें ड्रोन्स के हमले से बचाएं। भारतीय नौसेना ने भी इस दिशा में बड़ी कामयाबी हासिल की है। दरअसल नौसेना ने एक ऐसा हथियार विकसित किया है जो उसके युद्धक जहाजों को ड्रोन के हमले से बचाएगा। 

नौसेना ने विकसित किया एंटी स्वार्म ड्रोन हथियार
भारतीय नौसेना ने 30 एमएम का एक ऐसा हथियार विकसित किया है जो स्वार्म ड्रोन्स के हमले से बचाएगा। इस हथियार की खासियत ये है कि यह हवा में युद्धक जहाज के आसपास एक रक्षा कवच बना सकता है, जिससे स्वार्म ड्रोन्स को खत्म किया जा सकता है। कमांडर एमएन पाशा ने बताया कि यह हथियार 300 स्टील की बॉल्स छोड़ता है जो जिससे इस एक हथियार से एक ही बार में कई ड्रोन्स को निशाना बनाया जा सकता है। इस हथियार को एके-630 वेपन सिस्टम से फायर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह हथियार स्वार्म ड्रोन्स के खिलाफ हमले में काफी प्रभावी पाया गया है और इसके लैब ट्रायल्स भी पूरे हो गए हैं। 

दिल्ली में हो रहा नेवी के स्वावलंबन 2023 का आयोजन
बता दें कि जब छोटे-बड़े कई ड्रोन्स बड़ी संख्या में एक साथ हमला करते हैं तो उन्हें स्वार्म ड्रोन्स कहा जाता है। बता दें कि दिल्ली में भारत मंडपम में भारतीय नौसेना के स्वावलंबन 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में नौसेना ने ड्रोनाम काउंटर ड्रोन सिस्टम भी प्रदर्शित किया। इस सिस्टम की खासियत ये है कि यह ड्रोन्स के कम्युनिकेशन सिस्टम को जाम कर सकता है। यह ड्रोनाम काउंटर ड्रोन सिस्टम पूरी तरह से भारत में विकसित किया गया है और साल 2021 में यह हथियार IDEX कंपटीशन भी जीत चुका है। 

Leave a Reply

Next Post

सांसद अनुराग शर्मा ने बढ़ाया देश का गौरव, अफ्रीका में किया भारत के 125 प्रतिनिधियों का प्रतिनिधित्व

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 अक्टूूबर 2023। झांसी के ललितपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अनुराग शर्मा ने एक बार फिर क्षेत्र को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। सीपीए का 66वां सम्मेलन अफ्रीका में आयोजित हो रहा है। अनुराग शर्मा 3 साल की अवधि […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़