सदन में चारों नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ, विस परिसर में माले विधायकों ने किया प्रदर्शन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 25 नवंबर 2024। बिहार विधानसभा की शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। चार नवनिर्वाचित विधायक को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। इसके बाद अनुपूरक बजट 2025-25 सदन के पटल पर रखा गया है। सदन में सीएम नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी समेत एनडीए के सभी वरीय नेता उपस्थित हैं। इधर, कार्यवाही शुरू होने से पहले माले के विधायक हंगामा करने लगे। वह एनडीए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे थे। माले विधायकों ने वक्फ बोर्ड विधेयक को लेकर प्रदर्शन किया। इधर, उपचुनाव में जीत के बाद सियासी घमासान जारी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष को बड़ा ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि एनडीए में तेजस्वी यादव शामिल हो जाएं। इससे वह सेफ हो जाएंगे। बता दें कि शीतकालीन सत्र 29 नवंबर तक चलने वाला है। इस दौरान कुल पांच बैठकें होंगी। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन के बाहर वक्फ बोर्ड विधेयक को लेकर माले विधायकों ने प्रदर्शन किया है।

इन चार नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ

इमामगंज में दीपा मांझी (हम)

तरारी से विशाल प्रशांत, (भाजपा)

बेलागंज से मनोरमा देवी (जदयू)

रामगढ़ से अशोक सिंह (भाजपा)

Leave a Reply

Next Post

गिलक्रिस्ट ने भारत के खिलाफ नकारात्मक रणनीति के लिए ऑस्ट्रेलिया की आलोचना की, वॉन ने कही यह बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 नवंबर 2024। महान विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने रविवार को पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारत के खिलाफ नकारात्मक रणनीति अपनाने के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की आलोचना की। यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली के शतकों के बाद भारत ने दूसरी पारी छह […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार