सीतारमण का केजरीवाल पर वार: ‘उनके नजदीकी ने स्वाति मालीवाल से बदसलूकी की, दिल्ली सीएम ने अब तक कुछ नहीं कहा’

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 मई 2024। केंद्रीय वित्त मंत्री और भाजपा नेता निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को स्वाति मालीवाल के साथ हुई बदसलूकी के मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए मामले में उनकी खामोशी पर सवाल उठाए। सीतारमण ने कहा कि राज्यसभा की एक सांसद के साथ केजरीवाल के करीबी ने बदसलूकी की। इसके बावजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अब तक चुप हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए थी, लेकिन बिभव कुमार उनके साथ लखनऊ में घूम रहे थे। 

सीतारमण ने कहा, “लगातार 13 मई से आजतक केजरीवाल ने एक शब्द नहीं बोला, इस मामले में। उनकी पार्टी की राज्यसभा सदस्य के साथ जो हुआ, वह अस्वीकार्य है। महिला के विषय में इतनी बातें बनाने वाले मुख्यमंत्री आज तक उस पर एक शब्द नहीं बोले। उन पर व्यक्तिगत आरोप लगे। आखिर क्यों? जो घटना आपके घर पर हो रही है, उस पर आपकी पार्टी बोलती है कि एक्शन होगा। लेकिन आप खुद कुछ नहीं बोलते और कोई एक्शन भी नहीं हुआ। उस आरोपी के साथ आप आराम से घूम रहे हो।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका की चीन को सलाह- यूरोप या रूस में से किसी एक को चुनें, दोनों साथ नहीं चल सकते

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 17 मई 2024। अमेरिका ने गुरुवार को कहा कि चीन, यूरोप और रूस के साथ एक ही समय पर अच्छे संबंध नहीं रख सकता। अमेरिका ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि चीन, यूरोप के साथ मजबूत रिश्ते रखे और साथ ही वह […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल