अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोरोना को दी मात, अब ओवल ऑफिस लौटने की तैयारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वासिंगटन 28 जुलाई 2022। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बुधवार को की गई जांच में कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त पाए गए हैं। इससे पहले मंगलवार रात की गई जांच में भी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी। बाइडेन के डॉक्टर के हवाले से जारी पत्र में व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। संक्रमण मुक्त होने के बाद बाइडेन ने कड़े आइसोलेशन को समाप्त कर दिया है। 79 वर्षीय बाइडेन पिछले सप्ताह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

बाइडेन ने अमेरिकियों से कहा, ‘कोविड गया नहीं है। साथ ही लोगों से कहा कि कोविड-रोधी टीके की खुराक, बूस्टर खुराक और उपचार के जरिये गंभीर रूप से बीमार होने से बचा जा सकता है। संक्रमणमुक्त होने के बाद बाइडेन ने बुधवार को व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में अपने संबोधन के दौरान जनता का आभार जताया और कहा, अब मुझे ओवल कार्यालय वापस जाना है।

इससे पहले, डॉ केविन ओकोन्नोर ने कहा कि राष्ट्रपति ने उपचार की अवधि पूरी कर ली है और उनको बुखार नहीं है। उन्होंने कहा कि अब बाइडन में कोविड-19 बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं। व्हाइट हाउस के बयान जारी करने के कुछ देर बाद बाइडन ने ट्वीट किया, ओवल (कार्यालय) में वापसी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट के साथ कोविड-19 रैपिड जांच वाली फोटो साझा करते हुए परिणाम ‘नेगेटिव’ आने की घोषणा की।

Leave a Reply

Next Post

कर्नाटक: बीजेपी यूथ विंग नेता की हत्या मामले में दो मुस्लिम युवक गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कर्नाटक 28 जुलाई 2022। कर्नाटक में बीजेपी यूथ विंग के नेता प्रवीण नेत्तारू की हत्या के मामले में पुलिस ने दक्षिण कन्नड़ जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हावेरी जिले के सावनूर निवासी जाकिर (29) और बेल्लारे के मोहम्मद शफीक […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग