रोहित से भिड़ना तंजीम को पड़ा महंगा, आईसीसी ने ठोका जुर्माना, नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 जून 2024। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तंजीम हसन साकिब को नेपाल के कप्तान रोहित पॉडेल से भिड़ना महंगा पड़ गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने नियमों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। 16 जून को किंग्सटाउन में बांग्लादेश और नेपाल के बीच खेले गए मैच के दौरान दोनों आमने-सामने आ गए थे। दरअसल, यह घटना नेपाल की पारी के तीसरे ओवर की है। बांग्लादेश की तरफ से तंजीम हसन साकिब गेंदबाजी कर रहे थे। पहली पांच गेंदों में कोई रन नहीं बना। तंजीम दो विकेट लेकर कहर बरपा रहे थे। ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित ने डिफेंस किया। हालांकि, इस पर भी कोई रन नहीं बना। तंजीम नेपाल के कप्तान को घूरने लगे जिसके बाद रोहित भी उनके पास चले गए। दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद माहौल गर्म होता देख अन्य खिलाड़ियों ने बीच बचाव किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें रोहित बांग्लादेशी गेंदबाज को दूर जाने के लिए कहते नजर आए।

आईसीसी ने की कार्रवाई
आईसीसी की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया कि आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने पर तंजीम के खिलाफ कार्रवाई की गई। आईसीसी ने कहा, “यह घटना नेपाल की पारी के तीसरे ओवर की समाप्ति के ठीक बाद हुई। तंजीम ने एक गेंद फेंकने के बाद नेपाल के कप्तान रोहित पॉडेल की ओर आक्रामक तरीके से घूरते हुए दिखे। साथ ही अनुचित शारीरिक संपर्क किया करने की कोशिश की।

अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में जुड़ा एक डिमेरिट पॉइंट
तंजीम के खिलाफ आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 का उल्लंघन करने के चलते कार्रवाई की गई। इसके तहत किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान खिलाड़ी, सहयोग कर्मा, अंपायर, मैच रैफरी या किसी अन्य व्यक्ति के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क करने पर कार्रवाई की जाती है। तेज गेंदबाज के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया। 24 महीने की अवधि में यह उनका पहला अपराध था। 

टिम साऊदी भी हो चुके ICC की कार्रवाई का शिकार
यह पहला ऐसा मामला नहीं है जब आईसीसी ने किसी खिलाड़ी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन करने पर कार्रवाई की है। इससे पहले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी पर वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के बाद कार्रवाई की गई थी। 18वें ओवर में आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में वापस जाते समय उन्होंने गुस्से में हैंड सैनिटाइजर डिस्पेंसर तोड़ दिया था। हालांकि, उन पर जुर्माना नहीं लगा था। उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया था।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में सेना और आतंकियों की बीच मुठभेड़, जवानों में मार गिराए दो दहशतगर्द

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 19 जून 2024। जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और बिल्कुल भी थमने का नाम नहीं ले रही है। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस