हावियर मिलई ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति पद की शपथ ली, इस्राइली विदेश मंत्री बोले- वह हमारे समर्थक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 दिसंबर 2023। हावियर मिलई ने रविवार को अर्जेंटीना के नए राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति अलबर्टो फर्नांडेज ने की। शपथ ग्रहण के बाद मिलई ने अपने पहले संबोधन में कहा कि वह देश में बड़े बदलाव लेकर आएंगे। बता दें कि मिलई एक अर्थशास्त्री और पूर्व राजनीतिक कमेंटेटर रहे हैं, जिन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान अर्जेंटीना की अर्थव्यवस्था में बड़े बदलाव का वादा किया था। 

‘नए युग की शुरुआत’
अर्जेंटीना की संसद के बाहर ग्रांड स्टेयरवैल में एक बड़े जनसमूह को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में मिलई ने कहा कि ‘आज, अर्जेंटीना के लिए एक नए युग की शुरुआत है। आज एक लंबे अवनति और गिरावट वाले दुखी इतिहास का अंत हो रहा है और हम पुनर्निर्माण की राह पर आ गए हैं। अर्जेंटीना के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है और अब हम इससे पीछे नहीं हट सकते।’ मिलई के शपथ ग्रहण समारोह में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की, ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति  जेर बोलसोनारो और इस्राइल के विदेश मंत्री एली कोहेन भी शामिल हुए। 

इस्राइल का किया समर्थन
एली कोहेन ने हावियर मिलई से मुलाकात के बाद उन्हें इस्राइल का समर्थक बताया। बता दें कि कोहेने के साथ ही हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों के परिजन भी हावियर मिलई से मिले। मुलाकात के बाद एली कोहेन ने सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में बताया कि मिलई ने इस्राइल का समर्थन किया है और साथ ही अर्जेंटीना की एंबेसी को यरूशलम शिफ्ट करने की भी बात कही है। बता दें कि हावियर मिलई ने अर्जेंटीना की अर्थव्यवस्था के डॉलरीकरण करने का वादा किया था।

मिलई की आर्थिक मामलों की टीम ने आईएमएफ के साथ बातचीत भी शुरू कर दी है। साथ ही मिलई ने वॉशिंगटन में अमेरिकी अधिकारियों के साथ भी मुलाकात की। मिलई को ट्रंप समर्थक माना जाता है। ट्रंप की तरह ही मिलई भी जलवायु परिवर्तन को नहीं मानते। मिलई ने सरकारी खर्च पर लगाम लगाने और शिक्षा मंत्रालय, संस्कृति और विविधता जैसे  मंत्रालयों को बंद करने का वादा किया था।  

Leave a Reply

Next Post

'सुप्रीम' फैसले से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कड़ी, घाटी में सुरक्षा बलों के काफिले पर रोक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले श्रीनगर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आपको बता दें कि अनुच्छेद 370 व 35ए को हटाने संबंधी याचिकाओं पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां