128 से ज्यादा की मौत… 140 से अधिक घायल; एक घंटे के अंतराल में चार बार आया भूकंप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

काठमांडू 04 नवंबर 2023। नेपाल में  शुक्रवार रात आए भूकंप से अकेले जाजरकोट में ही 92 लोगों की मौत हो गई। नेपाल पुलिस के केंद्रीय प्रवक्ता, डीआइजी कुवेर कठायत ने  बताया, 55 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि भूकंप से भारी जनहानि की सूचना मिलने के बाद रात एक बजे चौरजाहरी बेस कैंप से पुलिस टीम को रवाना किया गया।  प्रवक्ता कठायत ने कहा कि 4 बजे सुरखेत से एक बचाव दल तैनात किया गया है, मेडिकल टीम और आपदा प्रबंधन टीम भी स्टैंडबाय पर रखा गया था। रुकुम वेस्ट में आए भूकंप में 36 लोगों की मौत हो गई। प्रवक्ता ने कहा कि 85 लोग घायल हैं। 

इसके साथ ही भूकंप से मरने वालों की संख्या 128 तक पहुंच गई है। कुल 140 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

पीएम प्रचंड भी पहुच रहे घटनास्थल 
भूकंप से हुए नुकसान की जानकारी लेने के लिए प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल घटनास्थल पहुंचे हैं। भूकंप से यहां जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। उनके सचिवालय के मुताबिक, खोज, बचाव और उपचार व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री समेत स्वास्थ्य कर्मियों की एक टीम भी मौके पर है।

सुबह से ही, घायलों की खोज, बचाव और इलाज के लिए मेडिकल टीम के साथ सुरखेत से कम से कम दो हेलीकॉप्टर और एक स्काईट्रक को तैनात किया गया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार की रात जजरकोट के रामीडांडा के आसपास केंद्रित शक्तिशाली भूकंप के बाद छोटे और बड़े झटकों का सिलसिला जारी रहा।

शुक्रवार रात 11:47 बजे 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। उस भूकंप के बाद रात 12:08 बजे 4.5 तीव्रता का भूकंप आया।  इसका केंद्र पंक और रमीडांडा के आसपास था। इसके बाद रात 12:29 बजे 4.2 तीव्रता का एक और भूकंप आया। 12:35 बजे 4.3 तीव्रता का एक और भूकंप आया था।

Leave a Reply

Next Post

 देशभर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने का खाका तैयार करेगा संघ, बैठक कल से

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 04 नवंबर 2023। गुजरात के भुज में रविवार से शुरू हो रहे संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक में कई व्यापक बदलावों पर मुहर लगेगी। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को देश के सभी मंदिरों, शहरों […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़