मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 नवम्बर को तेंदूपत्ता संग्राहकों के प्रतिभाशाली बच्चों को शिक्षा प्रोत्साहन राशि का करेंगे वितरण

indiareporterlive
शेयर करे

4 हजार छात्र-छात्राओं के खाते में अंतरित की जाएगी 8 करोड़ 53 लाख रूपए से अधिक राशि

शिक्षा प्रोत्साहन योजना में कक्षा 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण प्रतिभाशाली विद्यार्थी को दी जाएगी 8 करोड़ रूपए से अधिक राशि

मेधावी छात्र-छात्रा पुरस्कार योजना में विद्यार्थियों को दी जाएगी, 75 लाख रूपए से अधिक प्रोत्साहन राशि

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 18 नवम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 नवम्बर को अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के तेंदूपत्ता संग्राहकों के प्रतिभाशाली बच्चों को शिक्षा प्रोत्साहन राशि का ऑनलाइन वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिक्षा प्रोत्साहन योजना और मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार योजना के तहत कुल 4 हजार मेधावी विद्यार्थियों के खाते में 8 करोड़ 53 लाख 2 हजार रूपए की राशि अंतरित करेंगे।

शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2019-20 में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले तेंदूपत्ता संग्राहकों के प्रतिभाशाली बच्चों के खाते में 8 करोड़ 4 लाख 10 हजार रूपए की राशि अंतरित की जाएगी। इस योजना में कक्षा 10वीं उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को 15 हजार रूपए तथा कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को 25 हजार रूपए शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत दिया जाता है।

इसी तरह मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार योजना के तहत शैक्षणिक वर्ष 2019-20 हेतु छात्र-छात्राओं के खाते में 75 लाख 4 हजार 500 रूपए की राशि अंतरित की जाएगी। इस योजना में प्रत्येक प्राथमिक वनोपज समिति क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष कक्षा 8वीं में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार के तहत 2000 रूपए, कक्षा 10वीं में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 2500 रूपए तथा कक्षा 12वीं में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 3000 रूपए की पुरस्कार राशि दी जाती है। यह पुरस्कार प्राथमिक वनोपज समिति क्षेत्र के अंतर्गत एक छात्र तथा एक छात्रा को प्रदान किया जाता है।

Leave a Reply

Next Post

सब्जी के उत्पादन से बढ़ी महिला समूह की आमदनी आय के साथ अब बढ़ने लगा है आत्मविश्वास

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 18 नवम्बर 2020। मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत वेद परसदा की महिलाओं नेे समूह बनाकर सब्जी उत्पादन का कार्य शुरू किया है। जिससे न केवल उन्हें अतिरिक्त आय हो रही है अपितु उनका आत्मविश्वास भी अब बढ़ने लगा है। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां