सीजफायर के बाद भी नहीं मान रहा इस्राइल: IDF ने 40 दिन में 390+ हमले किए; 25 और लोगों की मौत, 70 से अधिक घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गाजा 20 नवंबर 2025। इस्राइली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने बुधवार को गाजा सिटी और खान यूनिस में हवाई हमले किए, जिनमें 25 लोगों की मौत हो गई और 77 लोग घायल हुए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह हमला उस समय हुआ जब एक दिन पहले ही इस्राइल ने दक्षिण लेबनान के एक फलस्तीनी शरणार्थी शिविर पर भी एयरस्ट्राइक की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका द्वारा कराए गए युद्धविराम के बावजूद इस्राइल अब तक गाजा में 393 हमले कर चुका है, जिनमें 280 लोग मारे गए और 672 घायल हुए। पिछले महीने भी आईडीएफ ने गाजा में हमले कर नौ लोगों को मार दिया था, जब इस्राइल ने दावा किया कि हमास ने युद्धविराम का उल्लंघन किया है।

पीएम नेतन्याहू ने दिए सख्त निर्देश
वहीं इस हमले को लेकर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को आदेश दिया कि गाजा पर तुरंत और ज़ोरदार हमले किए जाएं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस्राइल ने यह जानकारी अमेरिका को भी दे दी थी। दूसरी एर एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि हमास ने रफा क्षेत्र में तैनात इस्राइली सैनिकों पर आरपीजी और स्नाइपर फायर किया। इसके बाद इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल कैट्ज ने चेतावनी दी कु हमास को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी, इस्राइल इसका जोरदार जवाब देगा।

गाजा में भयावह होती स्थिति
हमले के बाद गाजा सिविल डिफेंस ने बताया कि गाजा सिटी के अल-सबरा इलाके में एक एयरस्ट्राइक में तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौत हुई। खान यूनिस में एक अन्य हमले में पांच लोग, जिनमें दो बच्चे और एक महिला शामिल थीं, मारे गए।

युद्ध का अब तक का आंकड़ा
गौरतलब है कि सात अक्तूबर 2023 से शुरू हुए इस्राइल-हमास संघर्ष में अब तक 69,513 लोग मारे जा चुके हैं, जबक 170,745 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा, 7 अक्तूबर 2023 के हमास हमले में इस्राइल में 1,139 लोगों की मौत हुई थी और 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाया गया था।

Leave a Reply

Next Post

बड़ी साझेदारी: भारत-जर्मनी मिलकर बनाएंगे हेलिकॉप्टर अवरोध बचाव प्रणाली, कम दृश्यता में भी रहेंगे सुरक्षित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 नवंबर 2025। भारत-जर्मनी मिलकर हेलिकॉप्टर अवरोध बचाव प्रणाली का निर्माण करेंगे। इसके लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. (एचएएल) और जर्मनी की रक्षा उपकरण निर्माता कंपनी हेंसोल्ट सेंसर्स ने दुबई एयर शो में समझौता किया है। यह प्रणाली कम दृश्यता और कम ऊंचाई पर […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर