गुजरात में बड़ा हादसा, नर्मदा नदी में नहाने उतरे एक ही परिवार के सात लोग डूबे, तलाश जारी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद 15 मई 2024। गुजरात के पोइचा में नर्मदा नदी में एक ही परिवार के सात लोगों के डूबने की खबर सामने आई है। बताया गया है कि मंगलवार दोपहर को यह लोग नर्मदा नदी में तैराकी करने आए थे। हालांकि, यहां तेज बहाव में सातों लोग डूब गए। इस घटना के बाद एनडीआरएफ और वडोदरा दमकल की टीम लोगों को खोजने की कोशिश में जुटी है। पुलिस ने बताया कि सभी पीड़त सूरत के एक ग्रुप का हिस्सा था, जो पोइचा आए थे। मंगलवार की सुबह घटना की सूचना पाकर अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोपहर में जरोड से 6बीएन एनडीआरएफ की एक इकाई घटनास्थल पर पहुंची। बता दें कि पोइचा नर्मदा नदी में तैराकी के लिए एक मशहूर ग्रीष्मकालीन पिननिक स्थल है। हाल ही में नर्मदा जिला प्रशासन ने स्थानीय नाव संचालकों को बिना लाइसेंस नाव न चलाने के निर्देश दिए थे।

वडोडरा एनडीआरएफ इंस्पेक्टर आशुतोष श्रीमल ने कहा, “एनडीरएफ और दमकल की टीम यहां मौजूद हैं। आज सुबह आठ बजे एक शव मिला। दो नाव के जरिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बाकि के छह शवों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Next Post

डेमोक्रेटिक थिंक टैंक के खिलाफ एकजुट हुए भारतीय संगठन, हिंदू विरोधी कट्टरता को बढ़ावा देने के आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 15 मई 2024। अमेरिका के कई हिंदू संगठन डेमोक्रेटिक थिंक टैंक इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। इन हिंदू संगठनों का आरोप है कि डेमोक्रेटिक थिंक टैंक कथित तौर पर भारतीय अमेरिकी राजनेताओं का विरोध करने वाले लोगों को अपने सम्मेलन […]

You May Like

खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें