CAA बवाल : प्रदर्शनकारियों से वसूला गया जुर्माना घर-घर भेजेगी योगी सरकार, यहां शुरू हुई तैयारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कानपुर 13 मार्च 2022। उत्तर प्रदेश में नागरिता संशोधन कानून (सीएए) पर बवाल के दौरान तोड़फोड़ से हुए नुकसान का रिकवरी नोटिस निरस्त करने के बाद अब वसूला गया जुर्माना भी सरकार संबंधित लोगों के घर भिजवाएगी। जमा जुर्माने का चेक तहसील के कर्मचारी घर-घर जाकर पहुंचाएंगे। इसका आदेश कानपुर जिला प्रशासन ने जारी कर दिया है। चेक बनने भी शुरू हो गए हैं और सोमवार से लोगों के घर पहुंचने शुरू हो जाएंगे। कानपुर में 33 लोगों के 3.66 लाख रुपये वापस होने हैं।

दिसंबर 2019 में सीएए और एनआरसी लागू करने के विरोध में शहर में कई जगह बवाल हुआ था। लाखों की सरकारी संपत्ति का नुकसान भी हुआ था। शासन ने इसकी क्षतिपूर्ति आरोपियों से करने का आदेश दिया था। एडीएम सिटी कोर्ट के नोटिस पर डीएम के नाम से ड्राफ्ट बनवाकर बाबूपुरवा और बेकनगंज के 33 लोगों से जुर्माना वसूला गया। सुप्रीम कोर्ट ने रिकवरी को गलत बताकर वसूली प्रक्रिया को अवैध बताया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एडीएम सिटी ने सभी रिकवरी नोटिस को निरस्त कर दिया। ‘हिन्दुस्तान’ अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद शासन ने रिकवरी को वापस करने की प्रक्रिया के बारे में जिला प्रशासन से पूछा। एडीएम सिटी अतुल कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रिकवरी नोटिस को निरस्त कर दिया गया है। अब जिला प्रशासन ने पैसा वापस करने का आदेश जारी कर दिया है। चेक से धन वापस कराकर पूरी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को भेजी जाएगी।

48 लोगों को नोटिस, 33 से हुई थी रिकवरी

बेकनगंज और बाबूपुरवा के 48 लोगों को एडीएम सिटी की कोर्ट से रिकवरी का नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बाद 33 लोगों ने डीएम के नाम डाफ्ट बनाकर जमा किया था। बेकनगंज के 21 लोगों ने 2.83 लाख रुपये और बाबूपुरवा के 12 लोगों ने 6970 रुपये प्रति व्यक्ति जमा किए थे। कुल 3.66 लाख रुपये डीएम के खाते में जमा हुए थे।

Leave a Reply

Next Post

इस बड़े नेता को कांग्रेस से निकालने की क्यों हो रही मांग? 5 राज्यों में हार के बाद केरल में लगे पोस्टर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 मार्च 2022। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में करारी शिकस्त झेलने वाली कांग्रेस पार्टी के अंदर काफी हलचल मची हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘जी-23’ नेताओं ने हाल ही में पांच राज्यों में संपन्न चुनावों में हार के लिए गांधी परिवार […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग