ईशान किशन ने लगाया वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक, क्रिस गेल-सहवाग सहित कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 दिसंबर 2022। ईशान किशन ने वनडे करियर में अपना पहला दोहरा शतक बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार (10 दिसंबर) को लगाया। यह उनके करियर का पहला शतक भी है। किशन ने चटगांव में अपनी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। वह वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। किशन 131 गेंद पर 210 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 24 चौके और 10 छक्के लगाए। किशन ने 126 गेंद पर अपना दोहरा शतक लगाया। क्रिस गेल की बात करें तो उन्होंने 2015 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रन की पारी खेली थी। गेल ने ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में 138 गेंद पर दोहरा शतक लगाया था। किशन ने भारत के लिए वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा ने दोहरा शतक लगाया था। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो वह दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के सातवां बल्लेबाज हैं। यह वनडे का नौवां दोहरा शतक है। रोहित शर्मा एक से ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। उन्होंने तीन बार ऐसा किया है।

सहवाग को छोड़ा पीछे
ईशान किशन बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सहवाग ने 2011 के विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ 175 रनों की पारी खेली थी। किशन अपनी पारी के दौरान भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 150 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बने। इस मामले में भी उन्होंने सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा था। किशन ने 103 गेंद पर 150 रन पूरे कर लिए थे। सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में इंदौर में 112 गेंद पर 150 रन पूरे किए थे। उस पारी में सहवाग ने 219 रन बनाए थे।

ईशान किशन बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सहवाग ने 2011 के विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ 175 रनों की पारी खेली थी।

भारत के लिए दो साल बाद किसी ओपनर ने लगाया शतक
भारत के लिए दो साल बाद किसी ओपनर बल्लेबाज ने शतक लगाया है। पिछला शतक जनवरी 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा लने लगाया था। उन्होंने बेंगलुरु में 119 रन की पारी खेली थी।

Leave a Reply

Next Post

राजस्थान के बूंदी पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी के साथ 10 साल की माहिरा भी आई नजर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जयपुर 10 दिसंबर 2022। एक दिन के ब्रेक के बाद भारत जोड़ो यात्रा आज राजस्थान के बूंदी पहुंची. राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा में एक दिन का विश्राम लिया था. राहुल गांधी के […]

You May Like

शाहरुख खान ने लोगों से की वोट डालने की अपील, कहा- देश को हित में रखते हुए मतदान करें....|....बीएसएफ की पूर्वी कमान के एडीजी ने भारत-बांग्लादेश सीमा का किया दौरा, तैयारियों का लिया जायजा....|....लोकसभा चुनाव: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- देश के परमाणु हथियारों को खत्म कर देगा इंडी गठबंधन....|....पांच माह में विष्णुदेव सरकार ने 16000 करोड़ कर्जा लिया - कांग्रेस....|....नए वैरिएंट ने बढ़ाई मुसीबत, भारत में भी दर्ज किए गए मामले; इस देश में फिर से मास्क लगाने की अपील....|....भाजपा मुख्यालय पर सुरक्षा बढ़ाई गई, 11 से 2 बजे तक बंद रह सकता है DDU मार्ग...ट्रैफिक एडवाइजरी जारी....|....इन 4 टीमों ने प्लेऑफ में ली एंट्री, धोनी की टीम का टूट गया सपना....|....भारतीयों को बिना वीजा एंट्री देगा रूस; समझौते की तैयारी शुरू, पर्यटकों की होगी मौज !....|....नए राष्ट्रपति की शपथ से पहले ताइवान की संसद में चले लात-घूसे, चीन समर्थक विपक्ष के प्रस्ताव पर सांसद बिल लेकर भागा....|....​"भाजपा को लोकतंत्र खत्म करना है तो सामने आकर करे पीठ-पीछे क्यों कर रहे", तेजस्वी यादव का भाजपा पर हमला