मुखबिरी के शक में युवक को नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट, तेलीपेठा और पाता कुटरू मार्ग पर फेंका शव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बीजापुर 11 मार्च 2024। बीजापुर में नक्सलियों ने कुटरू इलाके में एक युवक का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर शव तेलीपेठा और पाता कुटरू मार्ग पर फेंक दिया। नक्सलियों ने शव के पास भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नाम का पर्चा भी फेंका हैं। जिसे शव के साथ बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि बीते आठ मार्च को कुटरू थाना क्षेत्र के तेलीपेठा निवासी पुसू हेमला पिता दोये हेमला उम्र 35 जो वर्तमान में कुटरू में निवासरत था। पुसू हेमला व्यक्तिगत काम से अपने गांव तेलीपेठा गया हुआ था। उसी दिन नक्सलियों ने तेलीपेठा से उसका अपहरण कर लिया।

नक्सलियों ने मुखबीरी का आरोप लगाते हुए युवक पुसू हेमला की हत्या कर शव को तेलीपेठा व पाताकुटरू मार्ग पर फेंक दिया। नक्सलियों ने शव के पास भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नाम से पर्चा फेंका है। जिसमें मुखबीरी के आरोप में हत्या करने का जिक्र हैं। 

Leave a Reply

Next Post

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: एचटी लाइन के संपर्क में आने से बस में लगी आग, दस लोगों की मौत की खबर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गाजीपुर 11 मार्च 2024। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है। कई लोग झुलस गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर चीख-पुकार मची है। हादसे का शिकार […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह