देश में कोरोना: दैनिक मामलों में गिरावट जारी, 24 घंटे में मिले 14,148 नए मरीज; 302 की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 फरवरी 2022। देश में कोरोना वायरस के दैनिक नए मामलों में गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटों में देश में 14 हजार 148 नए मामले मिले हैं, वहीं 302 मरीजों की मौत  हुई है। गुरुवार को जारी हुए केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के नए 14,148 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,28,81,179 हो गई है। हालांकि संक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,48,359 हो गई है।
गुरुवार आठ बजे तक आए डाटा के मुताबिक 302 नई मौतों के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,12,924 हो गई। वहीं, 18 दिन से कोरोना के एक दिन में मिलने वाले मामलों की संख्या एक लाख से कम बनी हुई है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सक्रिय मामलों में कोरोना के कुल मामलों का 0.35 फीसदी शामिल है। वहीं, 98.46 फीसदी की दर से कोविड-19 के रिकवरी रेट में भी सुधार हुआ है। इसके अलावा 24 घंटे की अवधि में सक्रिय मामलों में 16,163 मामलों की कमी आई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.22 फीसदी और साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.60 फीसदी दर्ज की गई है।

तेजी से बढ़े मामले
आंकड़े के अनुसार देश में कोरोना के मामले 7 अगस्त 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार हो गए थे। इसके बाद कोरोना के मामलों में रोजाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्तूबर को कोरोना के मामलों का आंकड़ा 70 लाख हो गया। इसके बाद 29 अक्टूबर को मामले 90 लाख के पार चले गए और 20 नवंबर तक 90 लाख का आंकड़ा पूरा हो गया। 19 दिसंबर 2020 को देश में कोरोना का एक करोड़ का आंकड़ा पार हो गया। वहीं, पिछले साल देश में कोरोना संक्रमण के दो करोड़ मामले 4 मई तक और तीन करोड़ 23 जून तक सामने आ गए थे।

Leave a Reply

Next Post

सबा आजाद संग घर बसाएंगे ऋतिक रोशन? जल्द लेंगे सात फेरे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 24 फरवरी 2022। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपनी लव लाइफ की वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इन दिनों सिंगर और एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ उनका नाम खूब जुड़ रहा है। बीते दिनों ही सबा आजाद को रोशन परिवार के साथ […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं