‘गुंडे-माफिया के राज को खत्म करने के लिए बनाया गठबंधन’, धर्मवरम में गरजे अमित शाह

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 मई 2024। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज आंध्र प्रदेश में चुनाव प्रचार किया। प्रचार के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि देश में आम चुनाव के पहले दो चरणों में नरेंद्र मोदी शतक लगा चुके हैं। अब पीएम मोदी 400 से ज्यादा सीटें हासिल करने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। 

अमित शाह का सीएम रेड्डी और वाईएसआरसीपी पर निशाना
धर्मवरम लोकसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने वाईएसआरसीपी और सीएम रेड्डी पर भ्रष्टाचार और रेत एवं जमीन माफिया को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। गृह मंत्री ने कहा, “जगन मोहन रेड्डी ने विकास की गाड़ी को पटरी से उतार दिया है। विकास शून्य है, निवेश रूका हुआ है और बेरोजगारी सबसे ज्यादा है, आंध्र प्रदेश पर 13 लाख 50 हजार करोड़ का कर्ज डालने का काम जगन मोहन की सरकार ने किया है। इंफ्रास्ट्रक्चर की परियोजनाएं रुकी हुई हैं लेकिन भूमाफियाओं की इंडस्ट्री धड़ल्ले से चल रही है।”

अमित शाह ने बताया कि वह राज्य में भ्रष्टाचार, अपराध, माफिया के खिलाफ भाजपा, टीडीपी और जनसेना गठबंधन की लड़ाई को ताकत देने के लिए आंध्र प्रदेश में थे। भाजपा नेता ने कहा कि राज्य में गुंडे, अपराधी, भ्रष्टाचार और रेत माफियों के राज को खत्म करने के लिए उन्होंने गठबंधन बनाया है। गृह मंत्री ने कहा कि जनता तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि न तो राहुल गांधी और न ही इंडी गठबंधन के कोई नेता देश का नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त हैं। 

Leave a Reply

Next Post

भारतीय मूल की सुनीता तीसरी बार अंतरिक्ष की उड़ान भरने को तैयार, बोलीं- घर वापस जाने जैसा होगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वॉशिंगटन 06 मई 2024। भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स एक बार फिर अंतरिक्ष जाने के लिए तैयार हैं। इस बार उनके साथ बुच विल्मोर भी रहेंगे। नासा के दो अनुभवी अंतरिक्ष यात्री बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में सवार होकर अंतरिक्ष जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं