कंगना रनौत पर भड़के रॉबर्ट वाड्रा बोले – संसद में रहने के लायक नहीं…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 31 अगस्त 2024। बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत किसान आंदोलन पर की गई टिप्पणी को लेकर लागातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कंगना को आड़े हाथ लिया है और किसानों के विरोध में की गई टिप्पणी की आलोचना की है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि कंगना रानौत एक महिला हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि वह संसद में रहने के लायक नहीं हैं। वह पढ़ी-लिखी नहीं हैं। मुझे लगता है कि वह लोगों के बारे में नहीं सोचती हैं। वह केवल अपने बारे में सोचती है। कंगना को महिलाओं के बारे में सोचना चाहिए। मेरी अपील है कि पूरा देश एक साथ आए और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर आगे बढ़े। महिलाओं की सुरक्षा को सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा बताते हुए उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को इसे संबोधित करने के लिए एक साथ आना चाहिए।

बता दें हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने एक साक्षात्कार की क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर कर कहा कि अगर भारत में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन जारी रहता, तो देश में “बांग्लादेश जैसी स्थिति” बन सकती थी। लेकिन देश के मजबूत नेतृत्व के कारण ऐसा नहीं हुआ। किसानों के आंदोलन के दौरान “लाशें लटक रही थीं और बलात्कार हो रहे थे”। उन्होंने इस आंदोलन को “साजिश” बताया और चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका पर इसमें शामिल होने का आरोप लगाया। उनकी इस टिप्पणी की विपक्षी दलों ने आलोचना की है।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव : 25 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 31 अगस्त 2024। आगामी जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 24 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि पर शुक्रवार को कम से कम 25 उम्मीदवारों ने सात जिलों के संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय में अपनी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल