सुरक्षा बलों ने नाकाम की बड़ी आतंकी साजिश, पूर्वोत्तर को अलग करने का था प्लान, निशाने पर थी ‘चिकन नेक’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 21 दिसंबर 2024। आतंकवादी संगठन अंसार अल इस्लाम बांग्लादेश के आठ सदस्य पश्चिम बंगाल को पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ने वाले चिकन नेक को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इन आठ सदस्यों को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि वे कई हमलों को अंजाम देकर कॉरिडोर में अस्थिरता पैदा करना चाहते थे। पश्चिम बंगाल पुलिस ने संगठन के दो सदस्यों के पास से पेन-ड्राइव और दस्तावेज बरामद किए। एडीजी सुप्रतिम सरकार ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा, “ये दोनों बंगाल, केरल और असम पुलिस द्वारा पकड़े गए आठ लोगों के समूह का हिस्सा थे। पूछताछ में मालूम चला कि ये सभी चिकेन नेक को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। चिकेन नेक को सिलीगुड़ी कॉरिडोर भी कहा जाता है। यह एकमात्र ऐसा कॉरिडोर है जो पूर्वोत्तर राज्यों को जोड़ता है।”

पूर्वोत्तर राज्यों में अस्थिरता पैदा करने का लक्ष्य
एजीडी ने बताया कि राज्य पुलिस को संगठन के एक स्लीपर सेल के बारे में सूचना मिली थी, जो अगस्त से ही सक्रिय थे। उन्होंने कहा, “हमने अब्बास अली और मिनारुल शेख के रूप में पहचाने गए दो संदिग्धों के पास से एक 16 जीबी पेन ड्राइव, कुछ जिहादी लिटरेचर और नकली दस्तावेज बरामद किए। हमें संदेह है कि वे एक स्लीपर मॉड्यूल का हिस्सा थे। इसका उद्देश्य दक्षिण और उत्तर बंगाल के साथ-साथ पूर्वोत्तर के सात राज्यों में भी अस्थिरता पैदा करना था।”

उन्होंने आगे कहा, “वे मुर्शिदाबाद और अलीपुरद्वार जिलों में अपना बेस स्थापित कर रहे थे। उनका लक्ष्य पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में प्रमुख हिंदू नेताओं को खत्म करने का था।” एडीजी ने बताया कि अंसार-अल-इस्लाम जैसे जैसे प्रतिबंधित बांग्लादेशी संगठनों के सदस्यों के लिए मुर्शिदाबाद एक  पारगमन मार्ग बन गया है।

Leave a Reply

Next Post

23 को यूथ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन : बढ़ते अपराध के खिलाफ सीएम हाउस का करेंगे घेराव, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 21 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध और नशाखोरी को लेकर युवा कांग्रेस रायपुर में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है. राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा ने कहा, नशा और अपराध को लेकर यूथ कांग्रेस […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग