कार्तिक आर्यन का ‘धमाका’, एक्टर ने 10 दिनों में फिल्म शूट खत्म कर बनाया रिकॉर्ड

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका का लोग बेसब्री से इंतजार कर रह हैं. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन काफी अलग लुक में नजर आ रहे हैं।  अब कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म को लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड सेट किया।  बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन ने फिल्म की शूटिंग 10 दिन में खत्म कर दी है. यह अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है। 

दरअसल 12 दिसबंर को कार्तिक ने बताया था कि वह जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. शूटिंग 14 दिसबंर से शुरू हो गई थी।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 दिसंबर को पवई में धमाका फिल्म की शूटिंग शुरू हुई।  कोरोना के चलते पूरी टीम का कोविड टेल्ट किया गया था और यूनिट को एक होटल क्वारंटीन किया गया था। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शूटिंग के दौरान इस बात को ध्यान में रखा गया था कि फिल्म की शूटिंग जल्द खत्म हो जाए।  इसके लिए ज्यादातर इनडोर ही शूट किए गए थे. कुछ ही सीन आउटडोर शूट हुए थे. इसके अलावा स्टोरी बोर्ड भी काफी वृस्तित बनाया गया था ताकी किसी भी तरह की कन्फ्यूजन न हो और काम जल्दी खत्म हो सके। 

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कार्तिक आर्यन को सिर्फ 14 दिन का ही समय दिया गया था लेकिन उन्होंने शूटिंग 10 दिन में ही पूरी कर ली। 

बता दें, हाल ही में कार्तिक आर्यन ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक जारी किया था. इस फिल्म में कार्तिक एक पत्रकार के किरदार में नजर आए वाले हैं. धमाका में एक टीवी चैनल के अंदर कैसे काम होता है यह दिखाया गया है. खासकर किसी लाइव इवेंट के कवरेज के दौरान कैसा माहौल होता है। 

अपने रोल के बारे में बात करते हुए कार्तिक ने बताया था कि यह एक बेहतरीन फिल्म है. नेरेशन के दौरान ही मुझे यह बहुत पसंद आई थी। मै जानता हूं यह स्क्रिप्ट मुझे एक एक्टर के दूसरे पहलू को जानने में मदद करेगी।  मैं खुद को राम सर की दुनिया में ढालने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं. मुझे इस जर्नी का बेसब्री से इंतजार है। 

Leave a Reply

Next Post

शासन की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का कारगर माध्यम बन रहीं बैंक सखी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 26 दिसम्बर 2020। आम लोगों को उनके घरों एवं आस-पास बैंकिंग सुविधाओं का लाभ प्रदान करने के कारण बैंक सखी आज शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कारगर माध्यम बन गई हैं। उल्लेखनीय है कि आम लोगों को खास करके ग्रामीण एवं […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल