श्रीलंका में 60 लाख नागरिकों पर भोजन का संकट, WFP ने की 500 करोड़ रुपये सहायता की मांग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलंबो 23 जुलाई 2022। श्रीलंका में आर्थिक संकट से हाहाकार मचा हुआ है। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि लोगों के खाने पर आफत आ गई है। विश्व खाद्य कार्यक्रम(WFP) ने कहा है कि देश में 60 लाख से अधिक लोगों पर खाने का संकट मंडरा रहा है और फिलहाल 30 लाख लोगों की भूख मिटाने के लिए 500 करोड़ रुपये(भारतीय रुपये) की जरूरत है। 

अगले कुछ महीनों में चौंका देने वाली मुद्रास्फीति बढ़ने की उम्मीद 
विश्व खाद्य कार्यक्रम(श्रीलंका) के राष्ट्रीय प्रमुख अब्दुर रहीम सिद्दीकी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था वर्तमान में आजादी के बाद से सबसे खराब खाद्य संकट का सामना कर रही है और अगले कुछ महीनों में चौंका देने वाली मुद्रास्फीति बढ़ने की उम्मीद है। सिद्दीकी ने कहा कि श्रीलंका अपनी आजादी के बाद से गंभीर खाद्य संकट का सामना कर रहा है। खाद्य मुद्रास्फीति की दर जून तक 80 प्रतिशत से अधिक है और आने वाले महीनों में इस प्रवृत्ति के बढ़ने की संभावना है।

भोजन की मात्रा कम खा रहे लोग
एक अध्ययन के अनुसार, लगभग एक चौथाई आबादी, यानी लगभग 53 लाख लोग    या तो वे अपने भोजन की मात्रा कम कर रहे हैं या एक वक्त भोजन छोड़ रहे हैं या वे खाने कि लिए अपने परिवार के युवा सदस्यों को वरीयता दे रहे हैं। श्रीलंका में खाद्य संकट के बीच समय की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने कहा कि 2022 के अंत तक डब्ल्यूएफपी को 500 करोड़ रुपये से अधिक की आवश्यकता है, हालांकि, यह केवल 30 प्रतिशत लोगों की भूख मिटा सकेगा।

Leave a Reply

Next Post

T20 वर्ल्ड कप से पहले दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा भारत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 जुलाई 2022। भारतीय क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपने घर में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी। भारतीय टीम इस बडे टूर्नामेंट से पहले इन दोनों टीमों के साथ टी20 सीरीज खेलेगी ताकि […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग